Advertisement

कृषको में जागरूकता हेतु अर्द्धदिवसीय कार्यशाला आयोजित

क्रेडा द्वारा ऊर्जा एवं जल संरक्षण विषय पर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) एवं ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिसिऐंसी, (बी.ई.ई.) भारत सरकार द्वारा किसानों में ऊर्जा एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने हेतु कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में आज अर्द्धदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें एस.के. वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद द्वारा ’’छत्तीसगढ़ महतारी’’ के तैल्य चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कृषि क्षेत्र में ऊर्जा एवं जल संरक्षण पर आधारित था।
जागरूकता कार्यक्रम में एस.के. वर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र महासमुंद द्वारा कृषकों को कृषि क्षेत्र में जल की सदुपयोग, ऊर्जा और जल संरक्षण की वर्तमान स्थिति और भविष्य की सम्भावनाएं, संसाधनों के कुशल उपयोग के लिये सर्वोत्तम कृषि अध्ययन अधिकतम उत्पादन प्राप्त करने के लिये जल संरक्षण और पानी का कुशल उपयोग, प्रमाणित फाइव स्टार रेटेड पंपों के चयन, स्थापना, पंपों के कुशल संचालन, मरम्मत और रखरखाव के लिये दिशानिर्देश प्रमाणित स्टार रेटेड पम्प के लाभ एवं कृषि कार्यो में बिजली की बचत विषयों पर वक्ताओं द्वारा कृषकों को दिशा निर्देश एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कार्यक्रम में भीमराव घोड़ेसवार, सहायक मृदा परीक्षण अधिकारी, कृषि विभाग, रविश केसरी, वैज्ञानिक (वाटर एण्ड स्वाईल इंजी.), गणेश प्रसाद साहू़, सहायक अभियंता, क्रेडा महासमुंद, राहुल मानिकपुरी उप अभियंता, क्रेडा जिला कार्यालय महासमुंद उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57