Advertisement

राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए 02 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024 के लिए 02 जनवरी तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदेश के बच्चों को उनके साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के लिए ’’राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024’’ प्रदान किया जाएगा। यह पुरस्कार उन बालक/बालिकाओं को दिया जाएगा जिन्होंने किसी घटना में अदम्य साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया हो। इस पुरस्कार के अंतर्गत 5 बालकों/बालिकाओं को 25,000 की राशि और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज बालक/बालिका का पूर्ण परिचय, घटना विशेष में प्रदर्शित साहस और बुद्धिमत्ता’’ की विस्तृत जानकारी, इसके लिए प्रमाण पत्र भी संलग्न करना होगा, जो यह प्रमाणित करे कि उपलब्धि वास्तविक तथ्यों पर आधारित है। समाचार पत्र या पुलिस डायरी की कतरन, जिसमें घटना का विवरण हो। दो नवीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, घटना का विस्तृत विवरण (सक्षम प्राधिकारी द्वारा प्रमाणित) एवं अन्य सुसंगत दस्तावेज जो आवश्यक हों। आवेदन के लिए शर्तें है आवेदक की आयु घटना के दिनांक पर 18 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए। वीरता कार्य 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के मध्य घटित होना चाहिए। आवेदक को छत्तीसगढ़ राज्य का निवासी होना चाहिए तथा पुरस्कार एक बालक/बालिका को केवल एक बार ही प्राप्त हो सकता है।
प्रविष्टि अंतिम तिथि 02 जनवरी 2025 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रस्तुत की जा सकती है। प्रविष्टि ’’सीलबंद लिफाफे’’ में प्रस्तुत करनी होगी, और लिफाफे पर ’’राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2024’’ अंकित करना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त कोई भी प्रविष्टि विचाराधीन नहीं होगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57