Advertisement

सामुहिक विवाह में 25 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

सामुहिक विवाह में 25 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव/ शासन की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनांतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतनाम भवन राजनांदगांव में सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अंतर्गत सामुहिक विवाह में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्रीमती गुरूप्रीत कौर ने बताया कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत प्रति जोड़े 50 हजार रूपए का प्रावधान किया गया है। जिसमें विवाह आयोजन व्यवस्था एवं परिवहन पर 8 हजार रूपए, उपहार सामग्री पर 7 हजार रूपए और कन्या को 35 हजार रूपए उनके खाते में अंतरित किया गया है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में शामिल होने वाले परिवार अपनी सामाजिक और धार्मिक रीति-रिवाज एवं परंपरा के तहत विवाह संपन्न कराया गया। उन्होंने कहा कि समाज के जरूरतमंद महिलाओं को जागरूक नागरिक की भांति समाज में उसकी सहभागिता सुनिश्चित की जा सके इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सामुहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री एनएस रावटे, अधिकार-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57