देश

मंदिर परिसर में साधु की गला घोंटकर हत्या, आरोपी की तलाश में पुलिस

उत्तर प्रदेश। अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर परिसर में एक नागा साधु की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। ये राम जन्मभूमि थाना क्षेत्र के कटरा चौकी क्षेत्र के हनुमानगढ़ी मंदिर का मामला है। मृतक की पहचान साधु राम सहारे दास (44) के रूप में की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मृतक साधु का शव उनके कमरे में पाया गया और उनके गले पर गहरा निशान पाया गया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर जांच में जुटी है। पुलिस को साधु की हत्या के मामले में मंदिर परिसर में रहने वाले ऋषभ शुक्ला पुत्र उमेश शुक्ला को संदिग्ध मानकर उसकी तलाश कर रही है जो कि घटना के समय से ही फरार है। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद मिले हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!