Advertisement

कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का होगा सामुहिक विवाह

कुरूद विधानसभा में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 40 जोड़ों का होगा सामुहिक विवाह

धमतरी/ प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन के एक साल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में धमतरी जिले के तीनो विधानसभा मुख्यालयों में महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को सम्मानित करने हेतु 23 दिसम्बर को एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग धमतरी श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि धमतरी विधानसभा में विंध्यवासिनी मंदिर के पीछे नगरपालिक निगम सामुदायिक भवन, कुरूद विधानसभा में नया कृषि उपज कुरूद तथा विधानसभा नगरी में स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर नगरी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही कुरूद विधानसभा में सुशासन कार्यक्रम के साथ-साथ 40 जोड़ों का मुख्यमंत्री कन्या सामुहिक विवाह योजना अंतर्गत विवाह भी सम्पन्न होगा।

इसके साथ ही बिटिया सम्मान, आधार कैम्प, सुकन्या समृद्धि खाता खोलने हेतु कैम्प, प्रश्नोत्तरी, सफलता की कहानी, बाल विवाह मुक्त धमतरी हस्ताक्षर अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हस्ताक्षर अभियान, महिलाओं के मनोरंजन हेतु कुर्सी दौड़ इत्यादि कार्यक्रम कराया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57