Advertisement

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करें – कलेक्टर अग्रवाल

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से शत प्रतिशत लाभान्वित करें – कलेक्टर अग्रवाल

कलेक्टर ने अधिकारियों को लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के दिये निर्देश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

गरियाबंद / कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने विभागीय योजनाओं में प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, सीपीग्राम, जनसमस्या निवारण शिविर, पीजीएन के प्रकरणों का निराकरण की समीक्षा करते हुए इनमें से लंबित प्रकरणों को शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये। स्कूली विद्यार्थियों के आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र के संबंध में शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जानकारी लेते हुए कहा कि जिन विद्यार्थियों का आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र किसी कारणवश नहीं बन पाया है, तो ऐसे विद्यार्थियों के लिए राजस्व विभाग से समन्वय कर बनाना सुनिश्चित करें। पीएमश्री स्कूल के अपूर्ण निर्माण कार्यो को शीघ्र पूरा करें। कलेक्टर ने विद्यार्थियों के अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणाम की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के विद्यार्थियों का वार्षिक परीक्षा के दौरान उनका परिणाम बेहतर आये इसके लिए शिक्षक विद्यार्थियों के लिए और मेहनत के साथ रिवीजन कराए। जिन स्कूल के अर्द्धवार्षिक का परीक्षा परिणाम बेहतर नहीं आये है, ऐसे स्कूलों के संस्था प्रमुख एवं संबंधित विषय शिक्षकों को नोटिस जारी कराए। उन्होंने सभी पात्र हितग्राहियों का शत प्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाने की जानकारी लेते हुए छूटे हुए हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिये। बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, कुपोषण मुक्त ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका की लंबित नियुक्ति की जानकारी लेते हुए कहा कि सभी योजनाओं लाभ पात्र हितग्राहियों को मिले यह सुनिश्चित करें। स्कूल जतन योजना के तहत पूर्ण – अपूर्ण एवं प्रगतिरत निर्माण कार्यो को थर्ड पार्टी द्वारा निरीक्षण की कार्यवाही करें। साथ ही ग्राम पंचायतों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी प्रत्येक माह के द्वितीय शनिवार को संबंधित ग्रामों का निरीक्षण कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। इस कार्य पर किसी तहत के कोताही न बरते। इस दौरान उन्होंने आगामी 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कलेक्टर ने सभी एसडीएम को धान खरीदी केन्द्रों एवं स्कूलों का निरीक्षण करने के निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर श्री प्रकाश राजपूत, श्री नवीन भगत सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57