Advertisement

वैक्सिन टीकाकरण के लिए लोगों में आया दिखा उत्साह जल्द टीका लगवाने के चक्कर में केंद्र से भागे लोग

वैक्सिन टीकाकरण के लिए लोगों में आया दिखा उत्साह जल्द टीका लगवाने के चक्कर में केंद्र से भागे लोग
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़/विश्रामपुर – वैक्सीनेशन के लिए लोगों में अब दिखने लगा लगा है जागरूकता और उत्साह तो वही विकास खंड चिकित्सा अधिकारी ने लोगों से कोवीड संक्रमण का बचाव एक मात्र केवल टीकाकरण ही है बताते हुए लोगों से टीका लगाने की अपील की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

आज लंबे समय के बाद सूरजपुर विकास खंड को टीकाकरण के लिए नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे 2500 डोज पहुंचा। सूरजपुर विकासखंड के अंतर्गत आज 9 केंद्र एवं 53 उप केंद्रों में टीकाकरण का कार्य प्रारंभ किया गया। इन केंद्रों पर लोगों ने काफी उत्साह से टीकाकरण लगाने प्रातः 10 बजे पहुंचे। आलम यह था कि टीकाकरण केंद्रों पर प्राप्त वैक्सिन की डोज से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचे। सभी जल्दी-जल्दी में टीका लगाने के चक्कर में कई केंद्रों पर विवाद की भी स्थिति बनी। जिससे स्वास्थ्य कर्मचारी समझाते रहे जब टीका का दूसरा खेप पहुंचा तो लोग चलते बने। लोगों में थोड़ा भी प्रतीक्षा व सब्र करने के लिए समय नहीं था। सभी जल्दी-जल्दी टीका एक साथ लग जाए इन सब बातों को लेकर आपस में लड़ते और विवाद करते रहे जबकि वैक्सीन केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पहुंचाई जा रही थी परंतु लोग वैक्सीन आने का प्रतीक्षा न कर चलते बने । यहां बताना आवश्यक है कि नगर में अभी तक वैक्सीन लगवाने में अभिरुचि नहीं देखी जा रही थी। इन्हीं सब कारणों से केंद्रों पर थोड़ा थोड़ा वैक्सिंग पहुंचाया जा रहा था। और अचानक लोग वैक्सीनेशन के लिए पहुंच गए जहां कम वैक्सीन होने का अफवाह के चक्कर में पड़ कर टीकाकरण केंद्र व उप केंद्र से चलते बने
*कोविशील्ड वैक्सीन पर्याप्त अफवाह में न पड़े लोग -डॉक्टर सिंह*
इस समय में सूरजपुर खंड चिकित्सा अधिकारी एवं विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ प्रशांत सिंह ने बताया कि आज सभी केंद्रों पर पर्याप्त में वैक्सीन भेजा गया था जिन केंद्रों पर लोगों की भिंड उमड़ कर पहुंची थी उसकी जानकारी तत्काल समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में देने पर वैक्सीन पहुंच सकता था। डॉ प्रशांत सिंह ने बताया कि इससे पूर्व टीकाकरण 9 केंद्र एवं 53 उपकेंद्र पर वैक्सीन भेजने के बाद न लगन टीका वापिस मांगा लिया जाता था। इस प्रकार जिन केंद्र पर जितना टीकाकरण होता था और मांग के अनुरूप ही आज भिजवाने की व्यवस्था की गई थी। इन्होंने कोवीड संक्रमण का एकमात्र बचाव टीकाकरण होना बताया साथ ही लोगों से अपील की कि लोग ज्यादा से ज्यादा अपने परिवार एवम पड़ोसियों को प्रेरित कर टिक्का लगवाने के कार्य में लग जाए।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57