खेल

भारत का 2023-24 में घरेलू सत्र 28 जून को दिलीप ट्रॉफी से शुरू होगा

भारत का 2023-24 में घरेलू सत्र 28 जून को दिलीप ट्रॉफी से शुरू होगा

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

साजन कुमार नेताम /न्यूज रिपोर्टर/भारत का 2023-24 में घरेलू सत्र 28 जून को दिलीप ट्रॉफी से शुरू होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को घरेलू सत्र के कार्यक्रम की घोषणा की।
बीसीसीआई ने एक विज्ञप्ति में बताया कि सत्र में कुल 1846 मैच होंगे जो जून 2023 के आखिरी सप्ताह से मार्च 2024 तक खेले जाएंगे।

प्रतिष्ठित दिलीप ट्रॉफी का समापन 16 जुलाई 2023 को होगा जिसके बाद प्रो देवधर ट्रॉफी 24 जुलाई से तीन अगस्त तक खेली जायेगी। दोनों टूर्नामेंट छह जोन- सेंट्रल, दक्षिण, उत्तर, पूर्व , पश्चिम और पूर्वोत्तर के बीच खेले जाएंगे

दूसरी तरफ ईरानी कप सौराष्ट्र और शेष भारत के बीच एक अक्टूबर, 2023 से खेला जाएगा।

इन तीन टूर्नामेंटों के बाद सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी के मुकाबले होंगे। मुश्ताक अली ट्रॉफी 16 अक्टूबर से छह नवम्बर तक खेली जायेगी जबकि विजय हजारे ट्रॉफी 23 नवम्बर से 15 दिसंबर तक खेली जायेगी। दोनों सफेद बॉल टूर्नामेंटों में 38 टीमें होंगी जिन्हें सात-सात के दो ग्रुपों और आठ-आठ के तीन ग्रुपों में बांटा जाएगा।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

घरेलू क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित ट्रॉफी-रणजी ट्रॉफी- पांच जनवरी 2024 से शुरू होगी और 14 मार्च तक चलेगी।

38 टीमों को पांच ग्रुपों में बांटा जाएगा जहां चार एलीट ग्रुपों में आठ-आठ टीमें होंगी जबकि प्लेट ग्रुप में छह टीमें होंगी। एलीट ग्रुप में टीमें सात-सात लीग मैच खेलेंगी और हर ग्रुप से दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी।

प्लेट ग्रुप में छह टीमें पांच लीग मैच खेलेंगी और टॉप चार सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।

इस बीच महिला घरेलू क्रिकेट सत्र 19 अक्टूबर से सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी से शुरू होगा जो नौ नवम्बर तक चलेगा। इसके बाद सीनियर महिला अंतर-जोनल ट्रॉफी होगी जो 24 नवम्बर से चार दिसंबर तक खेली जायेगी।

वर्ष 2024 सीनियर महिला एकदिवसीय ट्रॉफी के साथ शुरू होगा जो चार जनवरी से खेला जाएगा जबकि फाइनल 26 जनवरी को होगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!