
कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बिहारपुर क्षेत्र का किया दौरा
बिहारपुर क्षेत्र के सभी शासकीय भवनों की पोताई कराने पंचायत सचिव को दिए निर्देश
गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर आज3 जुलाई 2021/को कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने बिहारपुर क्षेत्र का दौरा कर क्षेत्र के विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बिहारपुर क्षेत्र शासकीय भवनों की संबंध में जानकारी ली तथा जर्जर भवन का मरम्मत कर पुताई कराने ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिए जिससे शासकीय भवनों का सही उपयोग किया जा सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के व्यवस्था को दुरुस्त करने प्रत्येक माह के शुक्रवार को एक से तीन बार क्षेत्र का दौरा करेंगे।
कलेक्टर ने पोषण वाटिका की जानकारी ली तथा वृक्षारोपण स्वीकृत करने पंचायत सचिव को कहा। उन्होंने तहसील कार्यालय के लिए भवन व्यवस्था की जानकारी ली तथा हाई स्कूल भवन में तहसील कार्यालय संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने क्षेत्र में कार्य कर रहे अधिकारी, कर्मचारियों के लिए आवास की पर्याप्त व्यवस्था हो सके इसके लिए शासकीय आवास के रूप में दोनों को उपयोग करने के लिए व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दिया है। उन्होंने स्कूल का भी निरीक्षण किया तथा शौचालय का सफाई कर मरम्मत करने के निर्देश दिए तथा तहसील कार्यालय के पास रैन बसेरा बनाने कहा।
कलेक्टर ने पंचायत भवन का निरीक्षण किया तथा 15 दिन में पूर्ण कर उद्घाटन करने की तिथि तय करने कहा। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी एवं स्कूल भवनों का पोताई करने के लिए भी कहा है तथा भवन का उपयोग के लिये एसडीएम को कार्य योजना बनाने निर्देशित किया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को किसी भी क्षेत्र में कोई परेशानी न हो इसके लिए कंपोसिट कार्यालय प्रारंभ कर प्रथम एवं तीसरा शुक्रवार को सभी गांव में मुनादी समस्याओं का निराकरण करने निर्देश दिए। कलेक्टर ने बंसी साव पिता सुंदर के जमीन प्रकरण के समस्याओं का हल करने के लिए भी कहा है तथा चांदनी के जमीन फर्जी पट्टा से भी अवगत हुए तथा परित्यक्ता को न्याय दिलाने कहा है।
उन्होंने बिहारपुर में गौठान में मशरूम उत्पादन, बटेर शेड, मुर्गी शेड 10 एकड़ में बाड़ी विकास एवं चारागाह की व्यवस्था करने पशु विभाग को निर्देशित किया तथा आरईएस गौठान में वृक्षारोपण करने कहा तथा कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के बाउंड्री वाल ठीक करने कहा। कलेक्टर ने बिहारपुर क्षेत्र के रोड समस्याओं से भी अवगत हुए तथा पीएमजेएसवाई, एमएमजीएसवाई को सड़क निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
उन्होंने हाई स्कूल कार्यालय का निरीक्षण किया तथा बच्चों की दर्ज संख्या से अवगत होकर दर्ज संख्या बढ़ाने हेतु निर्देशित किया है। संकुल प्रभारी को सामान अच्छे से रखने, मध्यान्ह भोजन व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए तथा बीईओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने की निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन व्यवस्था मे गुणवत्ता लाने, किचन शेड को साफ सफाई करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने करियर रूम एवं जिम रूम की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने पेंशन प्रकरण की भी जानकारी ली एवं 15 दिन में बैंक सखी को आवश्यक जानकारी एकत्रित कर निराकरण करने कहा है। उन्होंने चीमा पण्डों, रमेश कुमार बैस के जमीन प्रकरण को जांच कर निराकरण करने कहा है। उन्होंने कॉलेज के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया तथा शीघ्र पूर्ण करने एवं काॅलेज भवन भू तल से नीचे होने के कारण बरसात के पानी निकासी की अच्छी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सीएचसी बिहारपुर का भी निरीक्षण किया। उन्होने वहां पर्याप्त साफ-सफाई के निर्देश दिए। सीएचसी के विभिन्न कमरो मे रखे गए समानो से नाराज होकर कलेक्टर ने सीएचसी के प्रभारी को एक स्टोर रुम बनाने का निर्देश दिया। साथ ही नये सीएचसी बिल्डिंग बनाने के लिए एसडीएम को भूमि चयन एवं ले-आउट तैयार कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव, एसडीएम श्री प्रकाश सिंह राजपूत, डिप्टी कलेक्टर श्री बजरंग वर्मा, डीपीओ श्री चन्द्रबेस सिसोदिया, सीएमएचओ डाॅ.आर एस सिंह सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]











