Advertisement

जंगली शिकार के जाल में गई युवक की जान, एक आरोपी गिरफ्तार

जंगली जानवर फंसाने के लिए बिछाए बिजली तार ने ली युवक की जान, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

सरगुजा जिले के थाना दरिमा क्षेत्र में गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से जंगली जानवर फंसाने के लिए लगाया गया फंदा जाल बरामद किया है। वहीं, इस घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

थाना दरिमा के मर्ग क्रमांक 19/25 के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि शिवनारायण गोंड नामक व्यक्ति 28 जनवरी 2025 को अपने दो भैंसों को बिक्री कर वापस लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। परिजनों द्वारा खोजबीन करने पर 3 फरवरी 2025 को उसका शव करम्हा रोड के पास पुटुस झाड़ियों में मिला। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों ने बताया कि मृतक की मौत बिजली के करंट लगने से हुई।

जांच में सामने आया कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने जंगली जानवरों का शिकार करने के लिए बिजली का नंगा तार जंगल के पगडंडी मार्ग पर बिछा रखा था, जिसके चपेट में आने से शिवनारायण की मौत हो गई। इस आधार पर थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 21/25, धारा 105 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए मुखबिर तैनात किए, जिसके बाद सूचना के आधार पर इंद्रकुमार मरकाम (45 वर्ष, निवासी पम्पापुर, थाना दरिमा) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने स्वीकार किया कि 28 जनवरी को वह अपने साथियों के साथ करम्हा जंगल में जंगली जानवरों के शिकार के लिए गया था। उन्होंने जानवर फंसाने के लिए फंदा जाल और 11 केवी बिजली खंभे से अवैध रूप से हुकिंग कर तार बिछाया था।

उसी रात करीब 8 बजे अचानक बिजली के खंभे के पास जोरदार चिंगारी निकली और किसी के “बचाओ-बचाओ” चिल्लाने की आवाज आई। आरोपी जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शिवनारायण गोंड करंट की चपेट में आकर दम तोड़ चुका था। डर के मारे आरोपियों ने फंदा जाल और बिजली के तार हटा दिए और वहां से भाग गए।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त जाल फंदा बरामद कर लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

इस पूरे मामले में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक बैजनाथ लकड़ा, आरक्षक जगेश्वर बघेल, संजय केरकेट्टा और राज जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि शीघ्र ही फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05