छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने छोटे भाई पर किया टंगिया से जानलेवा हमला…पढ़िए पूरी खबर

बलरामपुर। जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरसिंहपुर में आज आपसी घरेलू विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई पर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से युवक के चेहरे पर गंभीर चोट लगी है, जिसे इलाज के लिए राजपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल उदेश रोजाना की तरह अपने काम निपटाकर घर में बैठा था तभी उसके बड़े भाई से कुछ बात को लेकर दोनो में विवाद उतपन्न हो गया। इसी विवाद में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई उदेश पर टंगिया से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में घायल मौके पर ही छटपटाने लगा, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से घायल को इलाज के लिए सीएचसी राजपुर में भर्ती कराया है। फिलहाल मामले में पुलिस की टीम जांच में जुट गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!