Advertisement

पलामू में सस्ते इलाज की नई पहल: सेवा सदन रोड पर ओपीडी शुरू

पलामू में सस्ते इलाज की नई पहल: सेवा सदन रोड पर ओपीडी शुरू

मेदिनीनगर, पलामू। जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेवा सदन रोड स्थित लाल मेडिकल शॉप में एक ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) शुरू किया गया है। यह ओपीडी खासतौर पर उन मरीजों के लिए राहत लेकर आई है जो महंगे इलाज का खर्च वहन नहीं कर सकते।

इस ओपीडी में स्थानीय और बाहरी डॉक्टर मरीजों को उचित परामर्श और इलाज देंगे। खास बात यह है कि रांची के प्रसिद्ध डॉक्टर अखिलेश यादव हर महीने के आखिरी शनिवार को यहां अपनी सेवाएं देंगे। वे सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बेहद किफायती दरों पर सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ओपीडी के संचालक आकाश वर्मा ने बताया कि उनकी प्राथमिकता जरूरतमंद मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराना है। उन्होंने जिले की जनता से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि इससे पलामू जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का स्तर बेहतर होगा, खासकर गरीब और ग्रामीण मरीजों के लिए यह वरदान साबित हो सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47