Advertisement

देवभोग हादसे की होगी गहन जांच, कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

देवभोग हादसे की होगी गहन जांच, कांग्रेस ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

रायपुर, 07 अप्रैल 2025 | प्रदेश खबर| देवभोग (जिला-देवगढ़) के कुडुमकोना विकासखंड अंतर्गत ग्राम-सनसीली और पोटाली ग्राम पंचायतों की महिलाओं की बस दुर्घटना में दर्दनाक मौत के मामले ने प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ग्रामीण गृह मंत्री अमित शाह की सभा में बस से शामिल होने बसतर पंहुच रहे थे।

इस गंभीर हादसे को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने वरिष्ठ विधायक लक्ष्मण बघेल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। इस समिति में निम्नलिखित सदस्य शामिल हैं:

  1. लक्ष्मण बघेल (विधायक, बस्तर) – संयोजक

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
    WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
  2. विक्रम मंडावी (विधायक, बीजापुर) – सदस्य

  3. रेखचंद जैन (पूर्व विधायक) – सदस्य

  4. छबिलाल राठिया (संपर्क महामंत्री, पीसीसी) – सदस्य

  5. अवधेश गौतम (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी) – सदस्य

समिति को निर्देशित किया गया है कि वे प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ित परिवारों, अस्पताल/पुलिस प्रशासन और स्थानीय ग्रामीणों से चर्चा कर पूरे घटनाक्रम की वस्तुस्थिति स्पष्ट करें और रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपें।

समिति को तत्काल प्रभाव से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57