Advertisement

रतनपुर पुलिस की कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 45 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर, 18 अप्रैल 2025|थाना रतनपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 45 लीटर कच्ची महुआ शराब जिसकी अनुमानित कीमत 9,000 रुपये है, जप्त की है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. लक्ष्मण सिंह पैकरा उर्फ कटहल (30 वर्ष), निवासी सेंकर, थाना रतनपुर, जिला बिलासपुर

  2. महेन्द्र कुमार पैकरा (23 वर्ष), निवासी धौंराडोंगरी, थाना पाली, जिला कोरबा

पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम सेंकर में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। इस पर थाना रतनपुर पुलिस की टीम ने तत्काल दबिश दी। कार्रवाई के दौरान आरोपी लक्ष्मण सिंह के पास से 36 लीटर शराब और महेन्द्र कुमार के पास से 9 लीटर शराब बरामद की गई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

पुलिस नेतृत्व और टीम का योगदान:

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर की गई, जिनके निर्देशानुसार जिलेभर में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरेश कुमार चौहान के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।

इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेश कुमार चौहान, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. सुदर्शन मरकाम, पंचराम रजक और शशिकांत कौशिक की विशेष भूमिका रही।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57