Advertisement

कांग्रेस का मुख्यमंत्री निवास घेराव | छत्तीसगढ़ में महिलाओं पर अपराध के खिलाफ प्रदर्शन

बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर कांग्रेस का सीएम हाउस घेराव, उठाई सरकार से इस्तीफे की मांग

रायपुर | 21 अप्रैल 2025 – छत्तीसगढ़ में बिगड़ती कानून व्यवस्था और महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के विरोध में कांग्रेस ने राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया। हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और विष्णुदेव साय सरकार की नाकामियों को उजागर किया।

इस विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, “छत्तीसगढ़ अब अपराधगढ़ बन चुका है। बच्चियों और महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं और सरकार सत्ता के नशे में मस्त है।” उन्होंने दुर्ग, मरवाही, बेमेतरा और लोरमी की घटनाओं का हवाला देते हुए सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि विधानसभा में रखे गए आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में प्रतिदिन 9 बलात्कार हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले समय में मंत्रीमंडल का भी घेराव किया जाएगा।

एआईसीसी सचिव जरिता लैतफलांग ने कहा, “यह सरकार छत्तीसगढ़ महतारी के सीने पर वार कर रही है। भाजपा शासन में महिलाओं के प्रति अपराध लगातार बढ़े हैं और अपराधियों का मनोबल ऊंचा है।”

प्रदर्शन में शामिल प्रमुख नेताओं में विजय जांगिड, धनेन्द्र साहू, सत्यनारायण शर्मा, ताम्रध्वज साहू, डॉ. शिवकुमार डहरिया, गुरू रूद्रकुमार, डॉ. प्रेमसाय सिंह, अमितेष शुक्ल, सांसद फूलेदेवी नेताम सहित कांग्रेस के कई विधायक, पूर्व मंत्री, जिलाध्यक्ष और युवा संगठन के पदाधिकारी शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47