Advertisement

कांकेर में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक: कलेक्टर ने दिया नशा मुक्त भारत अभियान का संदेश

साप्ताहिक समय-सीमा बैठक: कलेक्टर ने दिए निर्देश, जनहित कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर

उत्तर बस्तर कांकेर, 03 जून 2025| कलेक्टर निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर की अध्यक्षता में आज प्रातः कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के दौरान प्राप्त शिकायतों और मांगों का शीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए।

बैठक में कलेक्टर ने नेल्लानर सर्वे कार्य को 15 दिनों के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए। आंगनबाड़ी भवन निर्माण की समीक्षा करते हुए उन्होंने जनपद सीईओ को निर्देशित किया कि पीडीएस के नए भवनों का निर्माण वर्षा प्रारंभ होने से पहले शुरू किया जाए।

कलेक्टर ने आय, जाति और निवास प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदनों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश भी सभी एसडीएम को दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और समय-सीमा के भीतर हर कार्य पूर्ण किया जाए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

💧 “मोर गांव मोर पानी” अभियान की जानकारी

बैठक में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने “मोर गांव मोर पानी” अभियान के तहत जल संरक्षण व रेन वॉटर हार्वेस्टिंग की प्रगति की जानकारी दी। कलेक्टर ने इस अभियान को लेकर दीवार लेखन और विभागीय समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए।

🏠 पीएम आवास और जनमन योजना की समीक्षा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने चेतावनी दी कि यदि किसी भी कर्मचारी द्वारा अनाधिकृत राशि मांगे जाने की शिकायत मिलती है तो एफआईआर दर्ज की जाए। उन्होंने पीएम जनमन योजना, जिला खनिज निधि कार्यों और आयुष्मान वय वंदन कार्ड निर्माण की भी प्रगति जानी।

🚫 नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ

बैठक के अंत में कलेक्टर ने अधिकारियों को नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ भी दिलाई। साथ ही पीएम श्री स्कूलों के रंग-रोगन कार्यों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर जितेन्द्र कुर्रे, सभी एसडीएम, और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57