नई दिल्ली

नई दिल्ली : पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी पर कर दी थी दोस्त की हत्या…

प्रदेश खबर की रिपोर्ट

पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी पर कर दी थी दोस्त की हत्या…

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

नई दिल्ली। उत्तर जिला पुलिस ने सोनू नाम के युवक की हत्या के मामले में उसके ही दोस्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी रविंद्र ने बताया कि पत्नी के बारे में अश्लील टिप्पणी किए जाने पर उसने दोस्त की हत्या की थी।

डीसीपी अंटो अल्फोंस ने बताया कि पांच अप्रैल को बाबा कॉलोनी पुश्ते के पास खून से लथपथ युवक की लाश पड़ी थी। मृतक की पहचान प्रधान इंक्लेव निवासी सोनू के तौर पर हुई थी। वजीराबाद थाने में हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर एएटीएस प्रभारी एसआई राजपाल मीणा और बुराड़ी थाने के एसआई सत्येंद्र की टीम गठित की गई। पुलिस ने प्रधान एन्क्लेव में मृतक के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। कांस्टेबल दीपक को फुटेज में एक शख्स मृतक की स्कूटी को खड़ा करता हुआ दिखाई दिया, जिसकी पहचान रविंद्र के तौर पर हुई। पुलिस ने रविंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा मामला सामने आ गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जांच में मालूम हुआ कि रविंद्र परिवार सहित सोनू के घर में किराए पर रहता था। चार अप्रैल की देर रात रात को सोनू ने उसे शराब लाने के लिए भेज दिया। फिर सोनू उसकी पत्नी को अकेला जानकर छेड़छाड़ करने लगा। लेकिन वहां मौजूद रविंद्र के भाई ने इसका विरोध किया। इस दौरान रविंद्र भी वहां आ गया। वह सोनू को समझाने के लिए अपने साथ स्कूटी से लेकर बाहर चला गया। लेकिन, राम घाट के पास फिर से सोनू ने उसकी पत्नी को लेकर अश्लील टिप्पणी की तो रविंद्र ने उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सोनू की स्कूटी से ही अपने परिवार को ससुराल छोड़कर वापस आकर मकान में रहने लगा।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!