Advertisement

चीन को लेकर मोदी सरकार पर टी.एस. सिंहदेव का हमला, विदेश नीति को बताया कमजोर

चीन को लेकर मोदी सरकार पर टी.एस. सिंहदेव का तीखा हमला, बोले– विदेश नीति की रीढ़ झुक चुकी है

नई दिल्ली | 10 जनवरी 2026|कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने चीन से जुड़े मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार की विदेश नीति पर कड़ा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को अपनी विदेश नीति की रीढ़ की जांच करवानी चाहिए, क्योंकि वह दबाव में आकर कमजोर होकर झुक चुकी है।

टी.एस. सिंहदेव ने आरोप लगाया कि आर्थिक दबाव और प्रशासनिक असुविधा का बहाना बनाकर चीनी कंपनियों के लिए एक बार फिर भारत के सरकारी ठेकों के दरवाज़े खोले जा रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि यही वह चीन है, जिसकी घुसपैठ के दौरान वर्ष 2020 में हमारे 40 जवान शहीद हुए थे

उन्होंने आगे कहा कि यही चीन ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान को सूचना और तकनीकी सहायता देकर भारत के खिलाफ खड़ा हुआ, इसके बावजूद मोदी सरकार ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाने के बजाय उसे दोबारा सरकारी ठेकों और व्यापार में प्रवेश दे दिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (4)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (3)

“राष्ट्रवाद दिखावे का, फैसले समझौते वाले”

टी.एस. सिंहदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि

“सुर्खियाँ बटोरने के लिए मोदी जी राष्ट्रवाद का दिखावा कर लेते हैं, लेकिन पहला दबाव पड़ते ही ‘May I please Sir!’ कहते हुए भारत के हितों से समझौता कर लेते हैं।”

उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चाहे सामने बड़ी अर्थव्यवस्था हो या बड़ी सैन्य ताकत, भारत के स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जा सकता।

“कमज़ोर और आत्मविश्वासहीन सरकार की पहचान”

कांग्रेस नेता ने कहा कि चीन के साथ बार-बार इस तरह के समझौते करना एक आत्मविश्वासहीन और कमजोर मोदी सरकार की पहचान बन चुका है।

गौरतलब है कि हाल ही में रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत का वित्त मंत्रालय चीनी कंपनियों पर सरकारी ठेकों को लेकर लगाए गए पांच साल पुराने प्रतिबंध हटाने की योजना बना रहा है, जिससे भारत-चीन के बीच व्यावसायिक संबंधों को फिर से गति दी जा सके।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05