Advertisement

सीआरसी में मेंटल हेल्थ को मजबूत करने के लिए हुआ ऑनलाईन वेबिनार

मेंटल हेल्थ रिहेबिलीटेशन हेल्प लाईन की दी गयी जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

राजनांदगांव/सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत राष्ट्रीय बौद्धिक दिव्यांगता सशक्तिकरण संस्थान के अधीन संचालित समेकित क्षेत्रीय केन्द्र राजनांदगांव के द्वारा कोविड-19 महामारी के समय मेंटल हेल्थ से सम्बंधित ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का शुभारम्भ सीआरसी के निदेशक श्री कुमार राजू के द्वारा किया गया। जिसमें विभिन्न राज्यों से अलग-अलग पुनर्वास से सम्बंधित प्रोफेशनल छात्र-छात्राएं कुल 52 प्रतिभागी शामिल हुए। इस वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉक्टर अनंत प्रकाश सर्राफ, सहायक प्राध्यापक मेडिकल कालेज राजनांदगांव ने बताया कि कैसे इस कोविड महामारी में लोगों को अपना मेंटल हेल्थ मज़बूत करने के लिए तनाव, डर, अनिद्रा से बचने एवं कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए कहा। उन्होंने प्रतिदिन सुबह योगा, प्राणायामए, व्यायाम करने के लिए कहा। इस वेबिनार की कार्यक्रम समन्वयक श्रीमति श्रीदेवी घोडिशाला सहायक प्राध्यापक मनोरोग चिकित्सा विभाग सीआरसी राजनांदगांव ने टोल फ्री नम्बर किरण मेंटल हेल्थ रिहेबिलीटेशन हेल्प लाईन (एमएचआरएच) 18005990019 की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी में किसी भी प्रकार के मेंटल हेल्थ से सम्बंधित समस्या का फोन करके कोई भी व्यक्ति किसी भी समय इस निरूशुल्क टोल फ्री नम्बर से सुझाव ले सकते हैं ।
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57