Advertisement

गरियाबंद | ग्राम भाटीगढ़ में फायरिंग रेंज निर्माण हेतु भूमि चयनित, दावा-आपत्ति 23 जुलाई तक आमंत्रित

ग्राम भाटीगढ़ में फायरिंग रेंज निर्माण हेतु भूमि चयनित, दावा-आपत्ति 23 जुलाई तक आमंत्रित

गरियाबंद, 15 जुलाई 2025। जिला गरियाबंद के तहसील मैनपुर अंतर्गत ग्राम भाटीगढ़ में फायरिंग रेंज के निर्माण हेतु 1.24 हेक्टेयर शासकीय भूमि के चयन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद द्वारा फायरिंग रेंज निर्माण हेतु प्रस्तावित यह भूमि पटवारी हल्का क्रमांक 03 में स्थित है, जिसके खसरा नंबर 1 (0.53 हेक्टेयर), 3 (0.41 हेक्टेयर), और 4/1 (0.30 हेक्टेयर) हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

इस प्रस्ताव के संबंध में कलेक्टर न्यायालय द्वारा भूमि चिन्हांकन एवं उपलब्धता की जांच हेतु तहसीलदार मैनपुर को प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

तहसीलदार मैनपुर ने जानकारी दी है कि उक्त भूमि के संबंध में यदि किसी व्यक्ति या संस्था को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे 23 जुलाई 2025 तक स्वयं या अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से न्यायालय तहसीलदार मैनपुर में लिखित में आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। नियत समय के बाद प्रस्तुत आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह प्रक्रिया फायरिंग रेंज जैसी सुरक्षा-संवेदनशील संरचना के लिए पारदर्शिता और सार्वजनिक सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57