अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’

नई दिल्ली। भारत के अंतरिक्ष इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, जो अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री बने, आज अपने ऐतिहासिक मिशन से पृथ्वी पर सफलतापूर्वक लौट आए। उनके इस साहसिक मिशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है और इसे देश के लिए गर्व का क्षण बताया है।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

प्रधानमंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर (X) अकाउंट से संदेश जारी करते हुए लिखा –
“मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूँ, क्योंकि वह अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट रहे हैं। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन – गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।”

Story continues below this ad

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

अंतरिक्ष से धरती पर लौटे Shubhanshu Shukla, PM मोदी ने दी बधाई, कहा – ‘करोड़ों सपनों को दी प्रेरणा’

Shubhanshu Shukla  का यह मिशन न केवल तकनीकी दृष्टि से उल्लेखनीय रहा, बल्कि यह भारत के गगनयान परियोजना की नींव को और मजबूत करने वाला कदम भी साबित हुआ है। देशभर में लोगों ने उनके लौटने पर खुशी और गर्व जताया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के वैज्ञानिकों ने भी इस मिशन को ऐतिहासिक करार दिया है।

भारत अब मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में वैश्विक मंच पर मजबूती से कदम रख चुका है और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की यह उड़ान आने वाली पीढ़ियों को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों की ओर प्रेरित करेगी।