गरियाबंद में शिक्षा गुणवत्ता अभियान की समीक्षा बैठक सम्पन्न, उप संचालक चांवरे ने दिए अहम निर्देश

शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर विशेष जोर: उप संचालक ने प्राचार्यों व संकुल समन्वयकों की ली समीक्षा बैठक

 

मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के बेहतर क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

📍 गरियाबंद, 28 जुलाई 2025। जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर के उप संचालक आशुतोष चांवरे की अध्यक्षता में आज पीएम  स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल, गरियाबंद में प्राचार्यों और संकुल समन्वयकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शैक्षणिक सत्र 2025–26 के लक्ष्यों और विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर व्यापक चर्चा हुई।

उप संचालक चांवरे ने मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह अभियान प्राथमिक से लेकर हायर सेकेंडरी स्तर तक की शासकीय शालाओं में संचालित किया जाएगा और इसके बेहतर क्रियान्वयन हेतु हर स्तर पर योजनाबद्ध तैयारियाँ आवश्यक हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की सभी शालाओं में सामाजिक अंकेक्षण (Social Audit) कराया जाए, जिसमें समुदाय की भागीदारी के साथ बच्चों के अधिगम स्तर का आकलन किया जाए और स्कूलों की ग्रेडिंग की जाए। चयनित शालाओं में जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों को दो-दो स्कूल आवंटित कर नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिला शिक्षा अधिकारी  जगजीत सिंह धीर ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले को शिक्षा गुणवत्ता में प्रथम स्थान दिलाना लक्ष्य है। इस सत्र में शिक्षा विभाग का अमला शालाओं का नियमित निरीक्षण करेगा और बच्चों में स्थानीय भाषाई व गणितीय कौशल को प्राथमिकता दी जाएगी।

बैठक में सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक, संकुल प्राचार्य एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे।