Advertisement

अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थयात्री रवाना होंगे: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल 3 सितंबर को स्पेशल ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

अयोध्या धाम के लिए 850 तीर्थयात्री रवाना होंगे: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल 3 सितंबर को स्पेशल ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना के तहत अब तक 28 हजार श्रद्धालु कर चुके हैं यात्रा; इस बार राजनांदगांव और दुर्ग से होगी रवानगी

रायपुर, 02 सितंबर 2025।प्रभु श्रीराम के दर्शन और अयोध्या धाम व काशी विश्वनाथ यात्रा के लिए 3 सितंबर को राजनांदगांव और दुर्ग से 850 तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन से रवाना होंगे।

पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री श्री राजेश अग्रवाल सुबह 11:20 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से इस स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मंत्री अग्रवाल स्वयं यात्रियों के साथ दुर्ग तक यात्रा करेंगे और वहां तीर्थयात्रियों को शुभकामनाएं देंगे।

योजना की खास बातें:

✔ योजना का नाम – श्रीरामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

✔ शुरुआत – 5 मार्च 2024

✔ अब तक लाभान्वित – 28,000+ श्रद्धालु

✔ यात्रा का यह दूसरा चरण – राजनांदगांव से

✔ सुविधा – निःशुल्क यात्रा, ठहरने और भोजन का पूरा प्रबंध सरकार द्वारा

कौन होंगे मौजूद?

राजनांदगांव में:

सांसद संतोष पांडे

महापौर मधुसूदन यादव

पूर्व सांसद अशोक शर्मा

विधायक ईश्वर साहू, डोमन लाल कोर्सेवाडा

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव

आईआरसीटीसी, रेलवे, जिला प्रशासन, पर्यटन बोर्ड अधिकारी

दुर्ग स्टेशन पर:

मंत्री राजेश अग्रवाल

मंत्री गजेंद्र यादव

सांसद विजय बघेल

महापौर अलका बाघमारे

अन्य जनप्रतिनिधि

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की पहल:

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष नीलू शर्मा की विशेष पहल से यह दूसरी बार संभव हुआ है कि राजनांदगांव से अयोध्या धाम के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना हो रही है।

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57