देशराजनीति

बहुमत का मानना है ‘हिंदुत्व’, ‘राष्ट्रवाद’ का प्रतिनिधित्व करते हैं मोदी: सीवोटर सर्वे

बहुमत का मानना है ‘हिंदुत्व’, ‘राष्ट्रवाद’ का प्रतिनिधित्व करते हैं मोदी: सीवोटर सर्वे

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

नई दिल्ली, हर पांच में से करीब तीन भारतीय मानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ज्यादातर हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के बारे में है। मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर सीवोटर द्वारा पूरे देश में किए गए एक विशेष सर्वे में यह खुलासा हुआ है।
नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उनके नेतृत्व में भाजपा ने लोकसभा चुनावों में 282 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत हासिल किया था।

2014 में चुनाव अभियान के दौरान मोदी एक ऐसे नेता के रूप में उभरे, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से एक हिंदू के रूप में अपनी पहचान पर गर्व किया और अपराध भाव से मुक्त राष्ट्रवाद को बढ़ावा दिया।

इसने भारतीय राजनीति का ध्रुवीकरण किया है और कई आलोचकों ने उनकी नकारात्मक छवि पेश की। इस मुद्दे पर मुस्लिम समुदाय को छोड़कर, जो मोदी और उनके शासन को बहुत अनुकूल नहीं देखता है, शायद ही कोई बड़ा मतभेद है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राष्ट्रवाद और हिंदुत्व तब से प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व से जुड़ गया जब से उन्होंने वाराणसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया। वाराणसी हिंदू धर्म को चिन्हित करने वाले सबसे पुराने और सबसे पवित्र शहरों में से एक है।

शायद एकमात्र बड़ा अंतर राजग और संप्रग के समर्थकों के बीच है। संप्रग के 61 प्रतिशत से अधिक समर्थकों की राय है कि नरेंद्र मोदी सरकार की राजनीति मुख्य रूप से हिंदुत्व और राष्ट्रवाद के इर्द-गिर्द घूमती है जबकि राजग के लगभग 52 प्रतिशत समर्थकों की भी यही राय है।

संभवत: ऐसा इसलिए है क्योंकि राजग समर्थक मोदी सरकार के मुख्य एजेंडे के हिस्से के रूप में कल्याणकारी योजनाओं का भी हवाला देते हैं। बहरहाल, जब से मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोर-शोर से शुरू हो गया है। काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पूरा हो गया है।

उज्जैन महाकाल मंदिर में नए ढांचे बनकर तैयार हो गए हैं और कई धार्मिक पर्यटन यात्राएं शुरू की गई हैं। उनके शासन काल में पश्चिम एशिया के कई देशों में भी हिन्दू मन्दिर खोले गए हैं।

Buth ram

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!