Advertisement

भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव का लखनऊ में बड़ा बयान

भाजपा हटेगी तभी संविधान बचेगा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता परिवर्तन केवल वोट के जरिए ही संभव है। देश में गैरबराबरी, महंगाई और भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं, जबकि आरक्षण को समाप्त करने की साजिशें चल रही हैं। समाजवादी पार्टी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, डॉ. राममनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के संघर्ष के रास्ते पर चलती है और धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद तथा संविधान की मूल स्थापनाओं के प्रति प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा, “जनता बदलाव के लिए व्याकुल है और अब इंतजार के मूड में नहीं है। 2027 के विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी की सरकार बनना तय है। भाजपा को लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता से हटाना होगा। भाजपा हटेगी तभी संविधान, आरक्षण और सामाजिक न्याय बचेगा।”

अखिलेश यादव ने जोर देकर कहा कि भाजपा की हार के बाद सामाजिक न्याय का राज कायम होगा। पीडीए (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) को समानुपातिक आधार पर हक और सम्मान दिलाने के लिए जातीय जनगणना कराई जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

भाजपा ने लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाया: सपा अध्यक्ष

सपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश ने कहा, “भाजपा ने लोकतंत्र और संविधान को बहुत नुकसान पहुंचाया है। इस सरकार में अन्याय और अत्याचार चरम पर हैं। हर वर्ग परेशान है, जबकि पीडीए के साथ लगातार अपमान और उपेक्षा हो रही है।”

उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। संविधान की प्रस्तावना में दर्ज धर्मनिरपेक्षता और समाजवाद पर भाजपा हमले कर रही है। गरीबी-अमीरी की खाई बढ़ने से जनता नाराज़ है। भाजपा सरकार का कोई स्पष्ट विजन या कार्य दिशा नहीं है।

अखिलेश यादव ने डबल इंजन सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा, “डबल इंजन सरकार के इंजन सिकयार्ड में ही खड़े हैं। जनहित के कामों से भाजपा का विरोध है। विकास विरोधी और जनविरोधी भाजपा को सत्ता से बाहर करने के लिए जनता संकल्पित है।”

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47