Advertisement

बरामपुर: नावाडीह ग्राम पंचायत में आरएसएस का पथ संचलन, पदाधिकारियों ने दिया एकता का संदेश

बरामपुर जिले के नावाडीह ग्राम पंचायत में आरएसएस का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित

बरामपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रविवार को ग्राम पंचायत नावाडीह में पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक परंपरागत गणवेश में शामिल हुए और गांव की प्रमुख सड़कों से अनुशासनबद्ध तरीके से मार्च करते हुए सनातन संस्कृति और एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर संघ के जिला कार्यवाह रामनाथ तिवारी ने कहा कि “राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ केवल संगठन नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की शक्ति है। हमारी यह परंपरा 100 वर्षों से समाज और संस्कृति की रक्षा करती आ रही है।”

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

ग्राम पंचायत सरपंच गीता देवी ने कार्यक्रम का स्वागत करते हुए कहा कि “नावाडीह ग्राम पंचायत में इतने बड़े आयोजन से समाज में एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत हुआ है।”

वहीं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश पांडेय ने कहा कि “संघ का अनुशासन ही उसकी पहचान है। आने वाली पीढ़ियों के लिए यह कार्यक्रम प्रेरणा का स्रोत बनेगा।”

आरएसएस के 100 वर्ष पूर्ण होने पर यह वर्षगांठ पूरे देश में विभिन्न स्थानों पर मनाई जा रही है। इसी कड़ी में नावाडीह में आयोजित पथ संचलन को लेकर क्षेत्र के नागरिकों ने उत्साह के साथ स्वागत किया।

वारिस के बाद भी कार्यक्रम में किसी तरह की रुकावट नहीं आई और संचलन अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57