छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

नक्सलियों के मंसूबों पर जवानों ने फेरा पानी : सर्चिंग पर निकले जवानों ने बरामद किया 20 किलो का टिफिन बम, डिफ्यूज

राजनांदगांव। जिले के गट्टेगहन में सुरक्षा बल के जवानों ने सर्चिंग में 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया है। नक्सलियों ने यह टिफिन बम सुरक्षाबल को नुकसान पहुंचाने के लिए प्लांट किया गया था, जिसे जवानों ने बरामद कर डिफ्यूज कर दिया।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

जानकारी के अनुसार DRG और ITBP की संयुक्त टीम शुक्रवार को सुबह सर्चिंग पर निकली थी, जहां जवानों की नजर एक तार पर पड़ी। टीम तत्काल सक्रिय हुई और वहां से 20 किलो का टिफिन बम बरामद किया। एसपी वाय अक्षय कुमार की निगरानी में बीडीएस राजनांदगांव की टीम ने बम को निष्क्रिय कर दिया है। सुरक्षाबल के जवान फिलहाल आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं, जहां नक्सलियों की तलाश रही है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

निर्माणाधीन पुल को उड़ाने की है साजिश

एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि पास में ही एक निर्माणाधीन पुल को भी नक्सली लगातार उड़ाने की साजिश कर रहे हैं, लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैकफुट पर चल रहे नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में हैं, लेकिन सुरक्षाबल की नजर उनकी हर मूवमेंट पर है। शुक्रवार सुबह डीआरजी और ITBP की पार्टी कोहका के गट्टेगहन में एरिया डोमिनेशन के लिए निकली थी। इस दौरान बम स्पॉट किया गया।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!