Advertisement

अमरोहा SP अमित आनंद की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन में संलिप्त चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी निलंबित, थाना प्रभारी भी हटाए गए

अमरोहा। उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एसपी अमित आनंद ने अवैध खनन में संलिप्त पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने चौकी प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है, जबकि काम में लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी को भी हटा दिया गया है।

इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।

मिला था अवैध खनन का इनपुट

सूत्रों के मुताबिक, अमरोहा एसपी को शिकायत मिली थी कि चौकी मुनव्वरपुर क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है, और इसमें स्थानीय पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। शिकायत के बाद एसपी ने सीओ नौगांवा सादात को जांच के निर्देश दिए।

छानबीन में चौकी इंचार्ज और कई पुलिसकर्मियों की मिलीभगत साबित हुई। इसके बाद एसपी ने तत्काल सख्त एक्शन लेते हुए सभी को निलंबित कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

एसपी अमित आनंद का बयान

एसपी अमित आनंद ने कहा —

“जांच में सभी पुलिसकर्मी अवैध खनन में संलिप्त पाए गए। सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

उन्होंने यह भी कहा कि भ्रष्टाचार और गैरकानूनी गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।


विभाग में मचा हड़कंप

एसपी की इस सख्त कार्रवाई से पुलिस महकमे में भय और अनुशासन दोनों का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि कई थाना क्षेत्रों में अब खनन गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है ताकि दोबारा इस तरह की स्थिति न बने।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57