जालौन में एंटी करप्शन टीम ने महिला लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया

जालौन: एंटी करप्शन टीम ने महिला लिपिक को जेल के बाहर रिश्वत लेते गिरफ्तार किया

जालौन। जिले में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कारागार उरई में तैनात एक महिला लिपिक को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

सूचना के अनुसार, प्रधान बंदी रक्षक की मौत के बाद चिकित्सा प्रतिपूर्ति के नाम पर महिला लिपिक ने मृतक के पुत्र से 15 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में यह राशि 10 हजार रुपये पर तय हुई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

शिकायतकर्ता अवनीश कुमार की शिकायत पर झांसी से आई एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए लिपिक को जेल के बाहर ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल उरई में भर्ती कराया गया।

एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से प्रशासनिक पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के प्रयासों को बल मिला है|