Advertisement

सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर टीएस सिंहदेव ने दी श्रद्धांजलि, कहा– भारत की एकता के महान शिल्पकार

अंबिकापुर/दिल्ली। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी. एस. सिंहदेव ने भारत के प्रथम गृह मंत्री और ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

टीएस सिंहदेव ने अपने एक्स (X) हैंडल पर लिखा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका साहस, दूरदृष्टि और अटूट संकल्प आज भी देशवासियों को प्रेरणा देता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने अपने संदेश में कहा—

“लौह पुरुष सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। भारत की एकता के महान शिल्पकार को शत्-शत् नमन।”

सरदार वल्लभभाई पटेल को स्वतंत्र भारत में 500 से अधिक रियासतों के एकीकरण का श्रेय जाता है। उनके योगदान के कारण ही उन्हें ‘भारत की एकता का शिल्पकार’ कहा जाता है। उनकी पुण्यतिथि पर देशभर में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47