Advertisement

Surguja Power Crisis: 17 से अधिक पंचायतें बिजली विहीन, सरकार के “सुशासन” पर टीएस सिंहदेव का सवाल

17 पंचायतें आज भी अंधेरे में, लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर बच्चे: टी.एस. सिंहदेव का सरकार पर तीखा हमला

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने सरगुजा संभाग के बिहारपुर क्षेत्र में जारी गंभीर बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की 17 से अधिक ग्राम पंचायतें आज भी बिजली जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं, जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में जीवन बिताना पड़ रहा है।

टी.एस. सिंहदेव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए लिखा कि इन गांवों के बच्चे आज भी लालटेन की रोशनी में पढ़ने को मजबूर हैं, बुज़ुर्ग वर्षों से रोशनी की प्रतीक्षा कर रहे हैं और पूरे परिवार अंधेरे के साए में रातें काट रहे हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी आवश्यकता के लिए ग्रामीणों का सड़कों पर उतरना, सरकार की असंवेदनशीलता और प्रशासनिक विफलता का सबसे दर्दनाक प्रमाण है। सिंहदेव ने सवाल उठाया कि जब नागरिकों से उनका मूल अधिकार छीना जा रहा हो, तब सरकार अपने दो वर्षों के “सुशासन” का उत्सव आखिर किसके लिए मना रही है?

टी.एस. सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि यह केवल बिजली आपूर्ति का विषय नहीं है, बल्कि यह ग्रामवासियों के सम्मान, सुरक्षा और मानवीय गरिमा से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। उन्होंने सरकार के विकास और सुशासन के दावों को खोखला और अमानवीय बताया।

टी.एस. सिंहदेव का एक्स पोस्ट (स्रोत):
https://x.com/TS_SinghDeo/status/2001196975816106302?s=20

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47