छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराना रेस्ट हाउस में सम्पन्न

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराना रेस्ट हाउस में सम्पन्न

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

11 नए सदस्यों का हुआ स्वागत

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर- भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की समीक्षा बैठक सूरजपुर के पुराना रेस्ट हाउस में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में संघ के आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के साथ साथ बीते 2 वर्षो के कार्यो की समीक्षा प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा की गई। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद, प्रदेश सचिव अब्दुल कयूम, प्रदेश सहसचिव कविराज विश्वकर्मा, संभागीय उपाध्यक्ष उग्रसेन पाल के द्वारा संगठन के कर्मठ पत्रकारों का पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया। संगठन के कार्यों से प्रभावित होकर आज 11 नए पत्रकारों ने संगठन का दामन थामा, जिन्हें भी पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।
पत्रकार महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने कार्यकारिणी पदाधिकारियों से नए सदस्यों का परिचय कराते हुए पत्रकारों की समस्याओं को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रसाद ने कहा कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए सदैव संगठन आगे रहता है प्रदेश में कहीं भी किसी पत्रकार साथी को सच लिखने के कारण उस पर अनैतिक दबाव बनाया जाता है तब संगठन ने उसका साथ दिया है।
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव सुमंत साहू ने किया एवं आभार प्रकट जिला उपाध्यक्ष राकेश पाठक के द्वारा किया गया। इस दौरान भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ के राजू खान, नरेश कुमार, मिथलेश जायसवाल, प्रदीप भास्कर, शैलेन्द्र पटेल, आसकरण गुप्ता, विवेक प्रताप सिंह, सुरेंद्र साहू, जयप्रकाश साहू, संदीप पाल, दीक्षित वर्मा, भूपेन्द्र राजवाड़े, राहुल जायसवाल, लालचंद शर्मा, मिथलेश ठाकुर, कमलजीत सिंह, सत्यम सोनी, महावीर राजवाड़े, मुकेश कुमार राजवाड़े, दीपेश कुशवाहा उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!