गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से भावेश का सपना हुआ साकार

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना से भावेश का सपना हुआ साकार

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd

शासन के सहयोग से स्वयं का मेडिकल स्टोर स्थापित कर अर्जित कर रहे आय

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गरियाबंद // मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अंतर्गत फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम लोहरसी निवासी श्री भावेश तिवारी का सपना साकार हो गया है। उन्हें स्वरोजगार योजना के तहत शासन के द्वारा आवश्यक ऋण राशि एवं अनुदान के रूप में आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। जिससे उन्होंने स्वयं का मेडिकल स्टोर स्थापित किया। मेडिकल स्टोर का सफलतापूर्वक संचालन कर भावेश निश्चित आय अर्जित कर रहे हैं। साथ ही एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार उपलब्ध करा रहे है। भावेश अपने स्वयं के व्यवसाय से प्रतिमाह लगभग 25 हजार रूपये की आय अर्जित कर रहे है। शासन के सहयोग से शुरू किये गये व्यवसाय से भावेश एवं उनके परिवार के सदस्यों ने शासन की मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की प्रशंसा करते हुए शासन-प्रशासन का आभार जताया है।
भावेश तिवारी ने बताया कि वे डिप्लोमा इन फार्मेसी करने के बाद शासकीय सेवा की तैयारी कर रहे थे। लेकिन किसी कारणवश उनका शासकीय सेवा में चयन नहीं हो पाया। साथ ही उनके पास आय का कोई अन्य साधन भी नहीं होने के कारण उन्होंने स्वयं का मेडिकल स्टोर्स स्थापित करने के बारे में सोचा। लेकिन उनके पास पर्याप्त पूंजी नही था, जिससे वे मेडिकल स्टोर्स स्थापित कर सके। फिर किसी ने भावेश को बताया कि मेडिकल स्टोर्स शुरू करने में दिक्कत हो रही है तो वे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र विभाग से जानकारी लें। इस पर उन्होंने एक दिन जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र कार्यालय गरियाबंद पहुंचकर अधिकारियों से सम्पर्क किया। वहां के अधिकारियों ने उन्हें स्वरोजगार योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की। साथ ही उन्हें इस योजना के लिए आवेदन करने प्रेरित किया। इस पर उन्होंने निर्धारित प्रारूप में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र में आवेदन प्रस्तुत किया। इसके उपरांत उनके आवेदन को बारिकी से परीक्षण करने के पश्चात यूनियन बैंक फिंगेश्वर प्रेषित किया गया। जिसे बैंक द्वारा 12 दिसम्बर 2023 को एक लाख 80 हजार रूपये का उन्हें ऋण वितरण किया गया। साथ ही विभाग द्वारा 20 हजार रूपये का अनुदान प्रदान किया गया। जिस पर भावेश तिवारी ने फिंगेश्वर विकासखंड के ग्राम बेलर में स्वयं का मेडिकल स्टोर्स स्थापित किया। जिससे उन्हें रोजगार तो मिला ही साथ एक अन्य व्यक्ति को भी रोजगार दे रहे है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर्स से उन्हें प्रतिमाह 25 हजार रूपये का शुद्ध आय प्राप्त कर रहे है। जिससे वे अपने परिवार का अच्छे से भरण पोषण कर रहे है। भावेश तिवारी ने जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन द्वारा चलाए जा रहे योजना हमारे जैसे अन्य युवाओं के लिए भी वरदान साबित हो रहा है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!