ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

रमन सिंह की चाटुकारिता में मूणत ने अपनी नासमझी का परिचय दिया

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री राजेश मूणत भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की चाटुकारिता में अपनी नासमझी का परिचय प्रदेश की जनता को दे दिए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  ने तो रमन सिंह को छत्तीसगढ़ से बाहर दिल्ली में ध्वजारोहण करने मिली जिम्मेदारी पर शुभकामनाएं प्रेषित की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। लेकिन विरोध की घृणित और कुंठित मानसिकता से ग्रसित पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने रमन सिंह को मक्खन लगाने के चक्कर मुख्यमंत्री जी के द्वारा दी गई शुभकामनाओं का भी विरोध करने लग गए।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि पार्टी मुख्यालय में झंडा फहराने को अवसर बताकर फुदकने वाले राजेश मूणत को ज्ञात होना चाहिये कि जब अध्यक्ष अनुपस्थित रहता है तो उपाध्यक्ष से झंडा फहराने का सामान्य प्रोटोकाल  है लेकिन रमन के प्रिय चाटुकार इसको अवसर बताकर शेखी बघार रहे दरअसल उपाध्यक्ष बनने के बाद रमन सिंह को भाजपा नेतृत्व ने कभी किसी राज्य में एक विधानसभा तो क्या एक वार्ड का प्रभारी भी नही बनाया अब उन्हे भाजपा कार्यालय में झंडा फहराने का अवसर मिला तो मूणत जैसे समर्थक इसकों बड़ी उपल्बधि मान रहे है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि रमन सरकार के दौरान राजेश मूणत मंत्री कम रमन सिंह के दरबान ज्यादा लगते थे। रमन सिंह की सत्ता चली गई और राजेश मूणत की विधायकी चली गई। लेकिन आज भी मूणत रमन सिंह के दरबान की तरह ही व्यवहार करते हैं। यही वजह है कि राजेश मूणत रमन सिंह को मिले शुभकामनाओ का भी विरोध कर रहे है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!