छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

हत्या करने की नियत से मारपीट कर गंभीर चोट पहुचाने वाले आरोपीगण गिरफ्तार

bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
file_00000000f1f472068138f07ef6165390
file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – प्रार्थी गजानंद यादव पिता महेश यादव उम्र 21 वर्ष साकिन वार्ड नं 05 बैगा चौक साजा थाना साजा जिला बेमेतरा ने 17 मार्च को थाना हाजिर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 17 मार्च को दोस्त कोमल वर्मा निवासी भाठापारा थानखम्हरिया का मोहल्ले में मिला था जिसके साथ थानखम्हरिया जाने के लिये पुराना बस स्टैण्ड के पास प्रातः 11 बजे बस का इंतजार कर रहे थे, कुछ समय बाद विक्की और सुरज एक स्कुटी में आये, जो मुसुवाडीह मेला जा रहे थे, जिन्हें रोक कर हम दोनों लिफ्ट लेकर मुसुवाडीह मेला में गये थे, इसी बीच ओमकार, ओमप्रकाश, सुरज, विक्की, गौरव, अंकित मिलकर एक राय होकर मोनू की हत्या करने के लिये भरदा चौक में गये और मोनू को ओमकार, ओमप्रकाश, सुरज ने अपने साथियों के साथ मिलकर ईट पत्थर से मोनू साहू की हत्या करने के लिये मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाये है। मारपीट से मोनू साहू के सिर एवं शरीर में चोट लगी है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा- 147, 148, 149, 307 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मुर्तजरर मोनू साहू का सीएचसी साजा से मुलाहिज कराया गया हैैं, मुलाहिजा रिपोर्ट में डॉक्टर साहब द्वारा गंभीर चोट होना लेख किये हैैं। उक्त घटना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला तेजराम पटेल के मार्गदर्शन में थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू एवं थाना स्टॉफ को आरोपी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।
प्रकरण में विवेचना दौरान आरोपीयों ओंकार निर्मलकर पिता लालजी निर्मलकर उम्र 24 वर्ष साकिन बजरंग चौक साजा थाना साजा जिला बेमेतरा, ओमप्रकाश निर्मलकर पिता रामाधार निर्मलकर उम्र 29 वर्ष साकिन खपरी कांपा थाना थानखम्हरिया जिला बेमेतरा, सुरज मिर्झा पिता प्रहलाद मिर्झा उम्र 20 वर्ष साकिन वार्ड नं0 05 शीतला मंदिर के पास साजा थाना साजा जिला बेमेतरा, निक्कू उर्फ अंकित श्रवण पिता सुरज श्रवण उम्र 24 वर्ष साकिन वार्ड नं 10 बईगा चौक साजा थाना साजा जिला बेमेतरा, दिनेश साहू उर्फ विक्की पिता गौकरण साहू उम्र 25 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 भाठापारा साजा थाना साजा जिला बेमेतरा, गोपाल उर्फ गौरव पिता मुकेश साहू उम्र 19 वर्ष साकिन वार्ड नं 15 भाठापारा साजा थाना साजा जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से 17 मार्च को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना साजा प्रभारी उप निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रधान आरक्षक विजय साहू, विजेन्द्र सिंह, गौरीशंकर शर्मा, येमन बघेल, आरक्षक पीयुष सिंह, राजेन्द्र जायसवाल, रामानुज जायसवाल, गोलू पटेल, अमित सिंह एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय भुमिका रही।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!