ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

महिलाएं सिर मुंडवा रही हैं कुछ तो शर्म करे: शालिनी राजपूत

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि आज अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले, अपने अधिकार के लिए लड़ने वाले आत्महत्या करने को विवश है और प्रदेश की कांग्रेस सरकार प्रियंका गांधी को खुश करने के लिए उनके स्वागत में फूलों का कारपेट बिछा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कि कांग्रेस ने शासकीय सेवा के दौरान जान गवाने वाले लोगों के परिवार को शासकीय नौकरी देने की घोषणा की थी लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादों को अभी तक पूरा नहीं किया है। प्रदेश के लिए यह शर्म की बात है कि प्रदेश की बागडोर ऐसे हाथों में गया है जो केवल एक परिवार तक ही सीमित है उसके लिए प्रदेश की जनता कोई महत्व नहीं रखती है। अनुकंपा नियुक्ति की मांग करने वाले अपने परिवार के साथ लगातार आंदोलनरत है और अपनी जान तक देने को तैयार है। लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार की नजर आज तक इनकी तरफ नहीं गई है।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत जी ने कहा कि आज प्रदेश की एक बेटी अपने पति के अधिकार को मांगते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ रो-रो कर कह रही है कि हमारा एवं हमारे परिवार का क्या कसूर है जो प्रदेश की कांग्रेस सरकार हमारे साथ इस तरह का बर्ताव कर रही है। हमारे साथ अनुकंपा नियुक्ति देने की घोषणा प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल शिवरीनारायण में जाकर वादा करते हैं लेकिन आज तक उन वादों को पूरा नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की बेटी-बहू अपने पिता व पति का अधिकार मांग रही है लेकिन प्रदेश की दमनकारी कांग्रेस सरकार अपने किए वादों से बचने के लिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों के ऊपर कहीं लाठीचार्ज करते हैं तो कभी उनको पुलिस के जूतों के तले दबाकर उनके आंदोलन को समाप्त करने की कोशिश करते हैं।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!