छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का किया विमोचन

रायपुर, राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज यहां राजभवन में श्री जगदीश पटेल के नेतृत्व में वेनमार्ट फाउंडेशन के प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। इस अवसर पर राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। राज्यपाल ने कहा कि आप लोगों द्वारा जो सिकल सेल विकृति जागृति अभियान चलाया जा रहा है, वह सराहनीय है। राज्यपाल ने सिकल सेल विकृति जागृति अभियान के किए जा रहे प्रयासों के लिए फाउंडेशन के प्रतिनिधियों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर भी इस हेतु जागरूकता फैलाई जाए। उन्होंने कहा कि सिकलसेल से ग्रसित व्यक्ति की पहचान कैसे हो, जांच कहां कराएं आदि की जानकारी के लिए हेल्पलाईन नंबर जारी किया जाना चाहिए, जिससे कि समस्या ग्रसित व्यक्ति या परिवार हेल्पलाईन नंबर के माध्यम से सही समय पर उचित मार्गदर्शन व सलाह ले सके।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

वेनमार्ट फाउंडेशन ने प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि सिकलसेल एक अनुवांशिक रोग है। यह माता पिता के जिन्स से संतान को मिलता है। यह संक्रामक रोग नहीं है। खून की कमी होना, जल्दी थक जाना, सांस फूलना, चिड़चिड़ापन, बार-बार बुखार आना आदि इसके लक्षण हैं। उन्होंने राज्यपाल को सिकलसेल एनीमिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि 19 जून को हर वर्ष विश्व सिकलसेल एनीमिया दिवस मनाया जाता है।

इस अवसर पर श्री विजय शर्मा, श्री कुश पटेल एवं श्री सूरज शर्मा उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!