कोरबाछत्तीसगढ़राज्य

कोरबा : खुलेंगी सस्ती दवा की छह दुकानें : रियायती दर पर मिलेंगी ढाई सौ से अधिक दवाईयां और 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम

कोरबा : खुलेंगी सस्ती दवा की छह दुकानें : रियायती दर पर मिलेंगी ढाई सौ से अधिक दवाईयां और 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम
मुख्यमंत्री बघेल की घोषणा अनुसार श्री धनवंतरी योजना के तहत मिलेगा लाभ

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोरबा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुसार जिले वासियों को रियायती दरों पर सस्ती दवाईयां उपलब्ध कराने के लिए छह दवा दुकानें खोली जाएंगी। यह दवा दुकानें धनवंतरी योजना के तहत संचालित होंगी।
इस योजना के तहत कोरबा नगर निगम क्षेत्र में दो तथा चार नगरीय निकायों में एक-एक दुकानें खोली जाएंगी। कोरबा शहर में सस्ती दवा की दुकान खोलने के लिए जगह का चिन्हांकन कर निविदा जारी कर दी गई है।
सस्ती दवा की दुकाने शहर के दो स्थानों घण्टाघर सियान सदन के समीप मुकुटधर पाण्डेय भवन तथा पुराने बसस्टैण्ड के समीप खुलेंगी। इसके साथ-साथ नगर पालिका परिषद कटघोरा, दीपका तथा नगर पंचायत छुरी और पाली में भी सस्ती दवा दुकानें खोली जाएंगी। इन दुकानों में सर्दी-खांसी, बुखार, डायबिटिज, एंटीबायोटिक, एलर्जी, थायरॉइड, हृदय रोग आदि की ढाई सौ से अधिक किस्म की दवाएं सस्ती दरों पर मिलेंगी।
इन दुकानों से बी.सी.जी., डी.पी.टी., हेपेटाइटिस बी, मीजल्स के वैक्सीन, टिटनेस के इंजेक्शन, शुगर टेस्ट किट, प्रेगनेंसी डायग्नोस्टिक किट सहित 27 प्रकार के सर्जिकल आइटम भी रियायती दरों पर मिलेंगे।
वन विभाग की संजीवनी दवाएं एवं सामग्री का विक्रय होगा अनिवार्य – सस्ती दवा की दुकानों में वन विभाग की संजीवनी दवाईयों एवं सामग्रियों का भी विक्रय किया जाएगा। संजीवनी दवाईयां एवं छत्तीसगढ़ लघु वनोपज संघ द्वारा दुकानों में प्रदान की जाएंगी।
इससे न केवल संजीवनी के उत्पादों का विक्रय बढ़ेगा बल्कि वनांचल में रहने वाले संग्राहकों को भी इसका लाभ मिलेगा।
सस्ती दवा की दुकानों में जेनेरिक दवाईयों के साथ-साथ सौन्दर्य प्रसाधन तथा जनरल आईटम जैसे- डेटॉल, सेनेटरी पैड, बाम, आयोडैक्स आदि का विक्रय भी किया जाएगा। इन दुकानों में ब्रांडेड दवाइयों की बिक्री नहीं की जाएगी। नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि जिले में इस योजना का क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग कोरबा जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा की जाएगी। नगर में सस्ती दवा की दुकानें खुलने से महंगी ब्रांडेड दवाईयों पर निर्भरता कम होगी तथा आमजन को उच्च गुणवत्ता की दवाईयां सस्ती दरों पर मिलेगी। इस योजना से वनौषधि उत्पादकों तथा वनोपज संग्राहकों को भी लाभ मिलेगा।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!