Advertisement

अम्बिकापुर : गोठानो में गोबर से बरसा धन, महिलाओं ने एक साल में कमाए 89 लाख रुपये : गोबर से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाला प्रदेश का दूसरा नगर निगम बना अम्बिकापुर

अम्बिकापुर : गोठानो में गोबर से बरसा धन, महिलाओं ने एक साल में कमाए 89 लाख रुपये : गोबर से सर्वाधिक आय अर्जित करने वाला प्रदेश का दूसरा नगर निगम बना अम्बिकापुर

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अम्बिकापुर 8 सितंबर 2021छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना महिला समूहों के लिए अतिरिक्त आय का सशक्त जरिया बन गया है।
नगरीय निकाय अंतर्गत संचालित गोठान में गोबर के विभिन्न उत्पाद का विक्रय कर समूह की महिलाएं अच्छी आय अर्जित कर रही है। अम्बिकापुर नगर निगम अंतर्गत संचालित 4 गोठानो में खरीदे गए गोबर से समूह की महिलाओं ने वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, कंडा और दिया विक्रय कर एक वर्ष में 89 लाख 58 हजार 540 रुपये प्राप्त की।
गोबर उत्पाद से सर्वाधिक आय अर्जित करने के मामले में अम्बिकापुर प्रदेश का दूसरा नगर निगम बन गया है। नगर निगम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अम्बिकापुर नगर पालिक निगम अंतर्गत डीसी रोड, नया बस स्टैंड, घुटरापारा तथा गांधीनगर में गोठान संचालित किए जा रहे है।
20 जुलाई 2020 से 31 अगस्त 2021 तक इन चारो गोठान में 54 हजार 435 किं्वटल गोबर खरीदा गया जिससे 5 हजार 526 किं्वटल वर्मी कामोस्ट, 15 हजार 504 किं्वटल सुपर कम्पोस्ट का निर्माण किया गया। वर्मी कम्पोस्ट 55 लाख 22 हजार 820 रुपये का वर्मी। कम्पोस्ट, 33 लाख 41 हजार 520 रुपये का सुपर कम्पोस्ट, 63 हजार रुपये का कंडा एवं 31 हजार 200 रुपये का दिया एवं अन्य सामग्री का विक्रय किया गया।
नगर पालिक निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय ने बताया कि चारो गोठान में गोबर खरीदी सतत रूप से जारी है। वर्मी कम्पोस्ट निर्माण के लिए चारांे गोठान में कुल 30 हजार किं्वटल क्षमता का वर्मी पिट बनाया गया है। उत्तम गुणवत्ता के वर्मी खाद निर्माण के लिए उन्नत किस्म के वर्मी पिट में डाला जाता है। वर्मी खाद का विक्रय सहकारी समिति, उद्यान एवं कृषि विभाग को किया गया।इसके साथ ही एक-एक किलो का पैकेट तैयार कर नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता दीदियों ने लोगो के घर-घर पहुंचाया। इससे खाद की विक्री बढ़ी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47