ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

पलामू में नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति विनीत सिंह पर आरोप, आरोपी फरार

पलामू के पाटन थाना क्षेत्र में नवविवाहिता सिमरन की गोली मारकर हत्या। पति विनीत सिंह पर हत्या का आरोप, शादी को हुए थे सिर्फ 3 महीने। आरोपी फरार, पुलिस जांच में जुटी।

पलामू: नवविवाहिता की गोली मारकर हत्या, पति विनीत सिंह पर गंभीर आरोप

पाटन थाना क्षेत्र के नौडीहा गांव की घटना, विवाह के महज तीन महीने बाद वारदात

WhatsApp Image 2025-09-25 at 3.01.05 AM

पलामू, 20 मई 2025। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र स्थित नौडीहा गांव में बीती रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नवविवाहिता सिमरन उर्फ सुखी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पति विनीत सिंह पर है, जो घटना के बाद से फरार है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

जानकारी के अनुसार, सिमरन की शादी 7 फरवरी 2025 को ही विनीत सिंह से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि विनीत सिंह का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम संबंध था, जिससे वह अपनी पत्नी को पसंद नहीं करता था। इसी कारण उसने विवाह के महज तीन महीने बाद इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने गांव में छानबीन शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!