Advertisement

सूरजपुर : कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली समय सीमा की बैठक।

कलेक्टर रणबीर शर्मा ने ली समय सीमा की बैठक

लंबित प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश
सूरजपुर 16 मार्च 2021/ कलेक्टर  रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सभी विभाग के लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देष दिए। बैठक में वनमंडलाधिकारी श्री डी.आर. साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री आकाश छिकारा, अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी, एएसपी श्री हरीश राठौर, संयुक्त कलेक्टर श्री षिव कुमार बनर्जी सहित समस्त विभाग  प्रमुख उपस्थित थे। 

   कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने कोविड वैक्सीनेषन की जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए शत् प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने निर्देश दिए। उन्होंने जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से वर्तमान तक जांच की लक्ष्य की जानकारी लेते हुए समस्याओं से भी अवगत हुए। उन्होनें इस संबंध में कार्यालयों एवं विभिन्न प्रतिष्ठानों में जाकर टीकाकरण करने कहा। उन्होंने कोविड-19 से बचने के लिए मास्क पहनने के लिए चलाए जा रहे अभियान की भी जानकारी ली एवं मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटने कहा। कलेक्टर ने जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में कोविड-19 बढ़ रहा है सतर्क रहने एवं लोगों को जागरूकता लाने निर्देश दिये। उन्होंने इस संबंध में अबकारी विभाग को फिजिकल डिस्टेंस के नियमों का पालन सख्ती करने निर्देशित किया है। कलेक्टर ने होली का त्यौहार पहुंच रहा है इसके लिए खाद्य सामग्री का सैंपल लेकर जांच करने खाद्य विभाग को निर्देशित किया जिससे मिलावटी खाद्य सामग्री पर नियंत्रण स्थापित किया जा सके। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने ग्रीष्मकाल में पेयजल एवं निस्तारी की व्यवस्था की जानकारी ली। इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के मुख्य अभियंता ने जिले में स्थापित हैण्डपंपों एवं खराब हैण्डपंपों की मरम्मत किए जाने की जानकारी दी गई। उन्होंने मोहरा एनीकट में पानी पर्याप्त उपलब्धता बनी रहे इसके लिए मछली पकड़ने एवं अन्य लोगों पर प्रतिबंध लगाने कहा क्योंकि पानी का दुरूपयोग तथा दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। प्रवेश पर प्रतिबंध के शाइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी नगरीय क्षेत्र एवं ग्राम पंचायतों में प्याऊ की व्यवस्था करने कहा। कलेक्टर ने नये हाईटेक बस स्टेण्ड में बसों के आने की जानकारी ली तथा नये बस स्टैण्ड से ही बसों आने-जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने नगरपालिका सीएमओ को निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर श्री शर्मा ने शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना कार्यो की प्रगति का जानकारी ली तथा संबंधित कृषि, उद्यान, रेषम, वन विभाग, स्कूल एवं महिला एवं बाल विकास विभाग को समय में वर्मी कम्पोस्ट खरीदी करने के निर्देष दिये। उन्होंने एसईसीएल, सीजी हाईड्रो, बेनेका, उद्योग विभाग एवं  शासकीय  स्कूल के साथ-साथ निजी स्कूलों को भी वर्मी कम्पोस्ट खरीदी करने कहा। कलेक्टर ने आगामी वर्षा ऋतु में वृक्षारोपण किए जाने की जानकारी ली तथा लक्ष्य अनुरूप पौधा, ट्रीगार्ड, स्थल चयन सुनिश्चित करने कहा। कलेक्टर ने कहा अप्रैल माह में कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जाना है उन्होंने सभी विभाग को महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सहयोग करने कहा जिससे कुदरगढ़ महोत्सव मर्यादित ढंग से संपन्न हो सके।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47