Advertisement

सरगुजा में एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निर्यात की अनंत संभावनाएं- कलेक्टर

सरगुजा में एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में निर्यात की अनंत संभावनाएं- कलेक्टर

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत कलेक्टर संजीव कुमार झा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के सभाकक्ष में निर्यातकों का संगोष्ठी का आयोजन किया गया।   जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जिले के उद्योग संघ के प्रतिनिधि, उद्यमी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए।

कलेक्टर  संजीव कुमार झा ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि सरगुजा में विभिन्न प्रकार के कृषि उपज का उत्पादन होता है जिससे यहां एग्रो प्रोसेसिंग के क्षेत्र में  निर्यात की अपार संभावनाएं है। भले ही सुविधाओं के लिहाज से थोड़ा पिछडा है लेकिन इस पिछड़ेपन के अभिशाप को ही ताकत बनाकर आगे बढ़ा जा सकता है। यहां से करीब 350 किमी की दूरी में कई बड़े शहर है जहां से सभी मार्गों का अच्छा कनेक्टिविटी है। उन्होंने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में बिचौलियों की सक्रियता समस्या है लेकिन इस पर संगठित तरीके से काम करेंगे तो वे सक्रिय नही होंगे। कलेक्टर ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें और क्लस्टर बनाये। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठी का आयोजन होते रहने चाहिए ताकि जानकारियों का आदान प्रदान हो ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

कलेक्टर ने कहा कि निर्यात के क्षेत्र में 5 बातें महत्वपूर्ण है। इनमे  उपभोक्ताओं के व्यवहार और बाजार, लाइसेंस की प्रक्रिया, वित्त और बीमा, लॉजिस्टिक सपोर्ट तथा परीक्षण, गुणवत्ता, मानकीकरण और पैकेजिंग शामिल है। उन्होंने कहा कि निर्यात में पैकेजिंग का महत्वपूर्ण स्थान है। इसके लिए पहले ही योजना बनानी चाहिए। उन्होंने जिले के निर्यातकों  की सुविधा के लिए लाइसेंसिंग की प्रक्रिया के लिए जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र में सहायता केंद्र बनाने कहा जिसमें लाइसेंसिंग प्रक्रिया की चरणबद्ध जानकारी दी जाए। कलेक्टर ने कहा कि जिले के निर्यातकों के सहयोग के लिए जिला प्रशासन हमेशा सहयोग के लिए तैयार है।

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग रायपुर के उप संचालक  अशोक पनघनिया ने विभाग में संचालित योजनाओं तथा निर्यातकां की सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 20 सितम्बर से 26 सितंबर तक वाणिज्यिक सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत यह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी को सरगुजा लघु उद्योग संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंघानिया, उद्योग संघ के महासचिव  संजय अग्रवाल ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में उपसंचालक उद्यान  केएस पैंकरा ,सहायक संचालक कृषि  जी एस  धुर्वे, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के प्रबंधक  राजेन्द्र राजवाड़े सहित अन्य विभागीय अधिकारी, विभिन्न उद्योग संघों के प्रतिनिधि एवं उद्यमी उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47