Advertisement

सूरजपुर : स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया आदिवासी उपयोजना अंतर्गत बने मशरूम उत्पादन इकाई का उद्घाटन ।

स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने किया आदिवासी उपयोजना अंतर्गत बने मशरूम उत्पादन इकाई का उद्घाटन 
सूरजपुर 17 मार्च 2021/ आज आदर्श गौठान सोनगरा विकासखंड प्रतापपुर में स्कूल शिक्षा मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. प्रेमसाय सिंह द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र अजरिमा और कृषि विभाग सूरजपुर के संयुक्त तत्वावधान में आदिवासी उपयोजना अंतर्गत बने मशरूम उत्पादन इकाई का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होनंे कहा कि कलेक्टर  रणबीर शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  आकाश छिकारा के मार्गदर्शन में जिले में गोधन न्याय योजना में अच्छा काम हो रहा है। उन्होनें कहा कि सोनगरा गौठान अब मल्टीएक्टीविटी सेंटर के रुप में विकसित हो रहा है। सोनगरा गौठान में कृषि विज्ञान केंद्र व कृषि विभाग के मार्गदर्शन में महिला समूहों द्वारा मशरूम उत्पादन, बटेर पालन, बतख सह मछली पालन, कड़कनाथ मुर्गी पालन, बाड़ी इत्यादि कार्यो का शुरू करने की कार्ययोजना तैयार हो गई हैं। आज के कार्यक्रम में मशरूम इकाई का उद्घाटन स्कूल शिक्षा मंत्री डाॅ. टेकाम के द्वारा किया गया तथा बटेर पालन इकाई हेतु गौठान परिसर में भूमि पूजन किया। इसके अतिरिक्त महिला समूहों द्वारा होली पर्व के लिए हर्बल गुलाल का निर्माण किया गया है, जिसके स्टॉल का अवलोकन मंत्री के द्वारा किया गया और समूहों से 500 रुपए का गुलाल भी खरीदा और उनका उत्साह वर्धन भी किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

   इस दौरान कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र अजरिमा के प्रमुख वैज्ञानिक रविन्द्र तिग्गा, प्रितांशा भगत, उपसंचालक कृषि दिनेश चंद्र कोसले, मुख्य कार्यपालन अधिकारी निजामुद्दीन, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनिल चतुर्वेदी, कार्यक्रम अधिकारी प्रेमसाय पैकरा, एसडीओ आरईएस  राज, समिति प्रबंधक तनवीर खान एवं उपस्थित थे। मंत्री प्रतिनिधी कुमार सिंहदेव, मनोज सिंह, रविन्द्र सिंह, राजू सिंह, झरीलाल पैकरा सरपंच, धनेश्वर राजवाड़े उपसरपंच सहित महिलाएं एवं ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57