Advertisement

दुर्गा पूजा के अवसर पर कोल इंडिया आपने विभिन्न आनुषंगिक इकाइयों के कर्मचारियों को 72500 रू देगा बोनस प्रदेश खबर को बी के के एम एस नेता सुरेंद्र पांडे ने दी जानकारी

दुर्गा पूजा के अवसर पर कोल इंडिया आपने विभिन्न आनुषंगिक इकाइयों के कर्मचारियों को 72500 रू देगा बोनस प्रदेश खबर को बी के के एम एस नेता सुरेंद्र पांडे ने दी जानकारी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर विश्रामपुर कॉल इंडिया अपने विभिन्न कंपनियों के कर्मचारियों को दुर्गा पूजा के अवसर पर72500 रू बोनस देने का निर्णय लिया जबकि श्रम प्रतिनिधियों ने 92000 की मांग की थी ।
जानकारी के अनुसार इस संबंध में भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ के सुरेंद्र कुमार पांडे ने उक्त कॉल इंडिया मानकीकरण समिति की बैठक की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि कोल कमियों को दुर्गा पूजा के अवसर पर बोनस की राशि तय करने के लिए नई दिल्ली में आयोजित बैठक सोमवार को काफी रोचक दौर से गुजरता रहा। लगभग सात घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में सात राउंड चर्चा हुई । बैठक दोपहर दो बजे से शुरू हुई। बैठक की शुरुआत वीडियो कान्फ्रेंसिंग से जुड़े बैठक में विशेष आमंत्रित सदस्य कोल इंडिया चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल के संबोधन से हुई। चेयरमैन ने दुर्गापूजा की सभी को शुभकामनाएंदेते हुए बैठक के सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न होने की उम्मीद जताई। चेयरमैन अतिथियों का स्वागत किया। उसके बाद कोल इंडिया डीएफ समीरन दत्ता ने कंपनी की वित्तीय स्थिति से सदस्यों को अवगत कराया। डीएफ के संबोधन के बाद मानकीकरण कमेटी के चेयरमैन एनसीएल के सीएमडी पी के सिन्हा ने अपनी बात रखी। उसके बाद कोल इंडिया जीएम आईआर अजय कुमार चौधरी ने पीपीटी के माध्यम से कंपनी के अद्यतन स्थिति से सदस्यों को बोनस कंपनी कर्मियों को 65 हजार देने की बात कही
कोविड व कम लाभ होने का हवाला देते हुए कोल इंडिया प्रबंधन 65 हजार देने की बात कही, जिस पर बीएमएस के सुरेंद्र पांडेय, सीटू के सीटू के रामानंदन समेत चारो यूनियन के नेताओं ने नाराजगी जताते हुए इस सुझाव को इनकार कर दिया।दूसरे चक्र में पिछले बोनस पर रुकी कंपनी की बात सुनने के बाद यूनियन की ओर से कम से कम 92 हजार रुपए बोनस देने की मांग रखी गई, जिसे पूरा करने में प्रबंधन ने असमर्थता जताते हुए पिछले साल के बराबर 68,500 रुपया देने को तैयार हुआ। नेता तैयार नहीं हुए।बीएमएस के सुरेंद्र पांडे ने कहा- परंपरा रही है, बोनस तो बढ़ेगा ही । लाभ कम होने के बाद भी परंपरा के अनुसार गत साल की अपेक्षा हमेशा से अधिक बोनस मिलता रहा है। अंत में. सभी श्रम यूनियन ने 75 हजार की मांग की प्रबंधन 72 पर से आगे बढ़ने को तैयार नहीं तब यूनियन नेताओं ने 92 हजार से घटकर 75 हजार पर आए। कोल इंडिया प्रबंधन 72 हजार से अधिक नहीं देने पर अड़ा रहा। फिर यूनियनों की ओर से कम से कम 73 हजार देने की मांग की गई। इस मांग से कोल इंडिया चेयरमैन को अवगत कराने के बाद 72,500 हजार पर अंतिम फैसला हुआ। कंपनी इससे अधिक देने का तैयार नहीं हुई, जिसे सभी यूनियन प्रतिनिधियों ने स्वीकार कर लिया। उक्त बैठक में बीएमएस के सुरेंद्र पांडे ,एचएमएस के नाथूलाल पांडे ,एटक के रविंद्र कुमार सीटू के रामानंदन प्रमुख रूप से उपस्थित थे । बोनस आगामी 11 अक्टूबर को भुगतान होगा जबकि ठेका मजदूरों की बोनस के लिए अभी भी बैठक जारी है
फोटो

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47