Advertisement

दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

धमतरी : दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए प्रविष्टियां 21 अक्टूबर तक आमंत्रित

समाज कल्याण विभाग में

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

धमतरी 14 अक्टूबर 2021समाज कल्याण विभाग द्वारा ’अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस’ के मौके पर हर साल तीन दिसम्बर को विभिन्न श्रेणियों को दिव्यांगजन राज्य स्तरीय पुरस्कार दिया जाता है। इसके मद्देनजर उप संचालक समाज कल्याण द्वारा आगामी 21 अक्टूबर तक सभी कार्यालय प्रमुख तथा स्वैच्छिक संस्थाओं के अध्यक्ष से उत्कृष्ट प्रविष्यिं आमंत्रित की गई है। उप संचालक, समाज कल्याण विभाग एम.एल.पॉल ने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देने के पीछे मंशा है कि दिव्यांग व्यक्तियों के समग्र पुनर्वास के लिए समुदाय को प्रेरित करने का अवसर मिले। इसके तहत सर्वोत्तम दिव्यांग कर्मचारी, दिव्यांग के सर्वोत्तम नियोक्ता, सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था और दिव्यांग के लिए कार्य कर रहे सर्वोत्तम जिला को पुरस्कृत किया जाएगा।
          बताया गया है कि दिव्यांग कर्मचारियों को देने वाले पुरस्कारां में दृष्टिहीन, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित दिव्यांग व्यक्ति और प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुदिव्यांग व्यक्ति को 5001 रूपए, प्रशस्ति पत्र तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसी तरह दिव्यांगजनों के लिए काम कर रही सर्वोत्तम स्वैच्छिक संस्था को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें दृष्टि बाधित, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित और प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुदिव्यांग बाधित के क्षेत्र में कार्य कर रही एक-एक स्वैच्छिक संस्था को 5001 रूपए नगद, प्रशस्ति पत्र तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा दिव्यांग सर्वोत्तम नियोक्ता के तहत दृष्टिहीन, श्रवण बाधित, अस्थि बाधित दिव्यांग व्यक्ति और प्रमस्तिष्क अंगाघात/बहुदिव्यांग के नियोक्ता को दस-दस हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र तथा प्रमाण पत्र दिया जाएगा। साथ ही दिव्यांग व्यक्तियों के क्षेत्र में सर्वाधिक पुनर्वास के लिए अधिनियम में प्रावधानिक सुविधाओं हेतु कार्य करने वाले सर्वोत्तम जिले को शील्ड, प्रशस्ति पत्र और प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57