Advertisement

सरगुजा : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्ममचारी संघ सरगुजा के कैलेण्डर का विमोचन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्ममचारी संघ सरगुजा के कैलेण्डर का विमोचन

अंबिकापुर। आज सीएमओ कार्यालय, अम्बिकापुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सरगुजा डॉ पी एस सिसोदिया जी के मुख्य आतिथ्य मे डा सिसोदिया द्वारा छ. ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के नव वर्ष 2021 के कैलेण्डर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारियों द्वारा सरगुजा अंचल में स्वास्थ्य के क्षेत्र में सभी कार्यालयों मे तम्बाकू मुक्त अभियान का उल्लेखनीय कार्य किये जाने पर सीएमओ डॉ पी एस सिसोदिया एवं चिकित्सालय अधीक्षक डा लखन सिंह, सिविल सर्जन डा अनील प्रसाद, नोडल अधीकारी डा शैलेन्द्र गुप्ता जी के कार्यो की प्रशंसा करते हुए शुभकामनाएँ बधाई दिया गया! संघ के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने कर्मचारियों की विभीन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिसमे विभाग मे लम्बित पदोन्नति, कर्मचारियों के सेवा निवृत्त के समय समस्त सत्वों का भुगतान, समय पर सर्वीस बुक का सत्यापन, लंबित एरियर्स का भुगतान, संविदा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने हेतु शासन को जानकारी भेजा जावे एवं अन्य समस्या को शीघ्र दुर करने हेतु कहा गया, जिस पर डॉ सिसोदिया शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष आनन्द सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुधीर राणा, नागेन्द्र प्रसाद , कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, सचिव इन्दर भगत सचिव, संजय यादव, मीडिया प्रभारी राकेश पूरी ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, लखनपुर सचिव सहबाज खान, नवीन कश्यप, हिमान्शु, अन्य कर्मचारी उपस्थित थे!

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57