छत्तीसगढ़धमतरीराज्य

धमतरी : प्रदूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलता है पीलिया

गर्भवती महिला और बच्चों को रहना होगा अधिक सावधान मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचने जरूरी एहतियात बरतने कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने की अपील

धमतरी : प्रदूषित पानी और भोजन के सेवन से फैलता है पीलिया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदूषित जल एवं भोजन के सेवन से पीलिया बीमारी फैलती है। गर्भवती महिला और बच्चों को इससे अधिक सावधान रहना जरूरी है। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने मौसमी और संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील जिलेवासियों से की। पीलिया के प्रमुख लक्षण की जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के. तुर्रे ने बताया कि इस बीमारी में मरीज को भूख नहीं लगती, पीले रंग की पेशाब होती है। साथ ही सिर में दर्द, उल्टी और पेट के दाहिने तरफ ऊपर की ओर दर्द होता है। इसके अलावा कमजोरी अथवा थकावट का अनुभव होने लगता है और आंख एवं त्वचा का रंग पीला हो जाता है।
इससे बचने के लिए पानी को कम से कम 20 मिनट तक उबालने बाद ही पीना चाहिए। इसके अलावा 20 लीटर पीने के पानी में एक क्लोरीन गोली पीसकर डालने के 30 मिनट बाद उस पानी का उपयोग पीने के लिए करना चाहिए। खुली में रखी बासी, सड़ी-गली खाद्य सामग्रियों का सेवन नहीं करना चाहिए तथा शौच के बाद और भोजन से पहले हाथ साबुन से धोना जरूरी है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!