
राज्य
जंगली क्षेत्रों में की जा रही अफीम की अवैध खेती।
जंगली क्षेत्रों में की जा रही अफीम की अवैध खेती
राॅंची जिला के ग्रामीण व जंगली क्षेत्रों में की जा रही अफीम की अवैध खेती को राॅंची पुलिस द्वारा विनिष्ट किया गया।
राॅंची//वरीय पुलिस अधीक्षक,रांची के निर्देशानुसार अफीम एवं अन्य नशीली पदार्थ की खेती करने के विरुद्ध जारी अभियान चलाया गया। दशमफाॅल थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुर्गीडीह के आसपास के जंगली क्षेत्र में लगे अफीम के बीज लगे लगभग दो एकड़ खेत को ट्रैक्टर से जोत कर एवं पुलिस बल के मदद से विनष्ट किया गया। इसके अलावा बुंडू थाना अंतर्गत ऐदलहातू ग्राम क्षेत्र में लगभग एक एकड़ में लगे अफीम के पौधे को नष्ट किया गया।