सरगुजा : सरगुजा के कार्यकर्ताआें ने मन बना लिया है अब हमे जीतने से कोई नहीं रोक सकता ।

सरगुजा के कार्यकर्ताआें ने मन बना लिया है अब हमे जीतने से कोई नहीं रोक सकता 
हम सौभाग्यशाली है कि विश्व की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्ता है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

कांग्रेस राज मे प्रदेश की कानून व्यवस्था फेल है – विष्णुदेव साय

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

अम्बिकापुर // भारतीय जनता पार्टी जिला सरगुजा की प्रथम कार्यसमिति बैठक आज स्थानीय माता राजमोहिनी भवन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य, भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल व भाजपा जिला प्रभारी ज्योति नंद दुबे के विशिष्ट आतिथ्य तथा भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुऐ कहा कि सरगुजा के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखकर यह लगता है कि उन्होंने मन बना लिया है अब हमे जीतने से कोई नहीं रोक सकता आने वाले चुनाव में सरगुजा में परिवर्तन तय है। आगे उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है की हम विश्व की सबसे बडी पार्टी के कार्यकर्ता है, हमारी पार्टी विचारधारा की पार्टी है और हमारी पार्टी में लोकतंत्र है। कांग्रेस में जहां परिवारवाद है वहां हमारी पार्टी में कार्यकर्ताओं का सम्मान है। उन्होने कहा कि पूरे देश व प्रदेश की जनता की निगाह भाजपा की ओर है तथा हमारा लक्ष्य मिषन 2023 है जिसके लिये हमे विजय सेना का निर्माण करना है। उन्होने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुऐ कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास कार्य ठप्प है, सरकार के पास कोई बजट नहीं है और इन्होने दो साल में ही 30 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है, कानून व्यवस्था फेल है, लूटपाट, माफीया गिरी, सरकारी जमीन पर कब्जा, दलित आदिवासीयों पर अत्याचार, खूलेआम किया जा रहा है। भाजपा के कार्यकर्ताओं को इन सभी मुद्दों पर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये भाजपा सरगुजा संभाग प्रभारी नारायण चंदेल ने कहा कि सत्ता अस्थाई है प्ररंतु संगठन स्थाई है भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है अतः कार्यकर्ताओं के साथ खडे रहकर उनका सम्मान प्रत्येक पदाधिकारीयों को करना चाहिए। आगे उन्होने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने हमे छत्तीसगढ़ राज्य दिया जिसका भाजपा के राज में तेजी से विकास हुआ प्ररंतु आज छत्तीसगढ़ गलत हाथों मे चला गया है। हमे छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाने के लिये 2023 मे सरगुजा की तीनों विधानसभा सीट जीतने का संकल्प लेना होगा।
इस अवसर पर कार्यसमिति बैठक का संबोधित करते हुऐ सरगुजा जिला प्रभारी ज्योतिनंद दुबे ने कहा कि सरगुजा के कार्यकर्ताओं के बीच जो आज वातावरण देखने को मिला है वह अद्भुत है। सरगुजा के उत्साही कार्यकर्ताओं के दम पर सरगुजा में कमल खिलना तय है। बस एकजुटता के साथ कमल के लिये कार्य करने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने प्रथम कार्यसमिति बैठक में सभी का अभिनंदन करते हुऐ संगठन के सभी सम्पन्न कार्यक्रमों व गतिविधियों का वृत्त रखा तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुऐ कहा कि सरगुजा भाजपा का एक एक सबल कार्यकर्ता परिवर्तन हेतु प्रण प्राण से जुट गया है आने वाले समय में जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेगा।
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सोनी ने कार्यसमिति बैठक का राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुये कहा कि सरगुजा में कांगेस की सरकारों के समय जंगल राज हुआ करता था जिसमें नक्सल वाद चरम पर था तथा आम आदमी भय व आतंक के साय में जीता था। आज फिर से कांग्रेस राज में वही स्थिति है । यहां खुद पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। राजनितिक प्रस्ताव का भाजपा जिला उपाध्यक्ष विनोद हर्ष ने समर्थन किया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं का लक्ष्य भारत माता की जय है और इसी लक्ष्य की प्राप्ती के लिये भाजपा के कार्यकर्ता सब कुछ समर्पित कर कार्य करते है।
बैठक को नगर निगम नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज, पूर्व विधायक विजयनाथ सिंह, फुलेष्वरी सिंह, त्रिलोक कपूर कुशवाहा तथा भारत सिंह सिसोदिया ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व भाजपा जिला प्रभारी ने उपस्थित पदाधिकारी कार्यकताओं का परिचय तथा वृत्त लिया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् गीत जिला सोशल मीडिया प्रभारी संजय सोनी ने तथा संगठन गीत संतोष दास, मधु चैदाहा तथा दीक्षा अग्रवाल ने लिया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता व देवनाथ पैकरा ने किया। आभार प्रदर्शन भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रषांत शंकर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम के अन्त में भाजपा परिवार में दिवंगत हुऐ आत्मीय जनों के लिऐ दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री भैया लाल राजवाडे़, रामलखन पैकरा, अम्बिकेश केसरी, डी. के पूरिया, करता राम गुप्ता, रामकिशुन सिंह, ओमप्रकाश जायसवाल, किरण मिश्रा, मनोज गुप्ता, अनुज एक्का, मधुसुदन शुक्ला, लेखराज अग्रवाल, मंजूूषा भगत, विकास पांडे, विजय व्यापारी, रोशन गुप्ता, रूपेश दुबे, अभिषेक शर्मा, जन्मेजय मिश्रा, चन्द्रशेखर तिवारी, रविन्द्र तिवारी, छोटू थाॅमस, नकुल सोनकर, रामप्रवेश पांडे, सर्वेश तिवारी, रवि जायसवाल, राजेन्द्र जायसवाल, जितेन्द्र सोनी, रिंकू सिंह, दीपक तोमर, मनोज कंसारी, विष्वविजय तोमर, सोमनाथ सिंह, प्रेमानंद तिग्गा, शंभू सोनी, व शरद सिन्हा सहित अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]