Advertisement

Surjpur News: धूमधाम से मनाया गया साईं बाबा प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना दिवस

धूमधाम से मनाया गया साईं बाबा प्राण प्रतिष्ठा का स्थापना दिवस

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख सीजी साँईं धाम विश्रामपुर में श्री सत्य साईं सेवा समिति के द्वारा साईं बाबा प्राण प्रतिष्ठा का तृतीय वर्षगांठ स्थापना दिवस धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 5:00 बजे से साईं बाबा का अभिषेक एवं श्रृंगार का कार्यक्रम संपन्न होने के बाद 7:30 बजे से महा मंगल आरती की गई दोपहर 1:00 बजे बाबा जी की पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई,जो साईं मंदिर से निकलकर गौरी शंकर मंदिर होते हुए मंगतराम चौक गुरुद्वारा रोड मेन मार्केट होकर अंबेडकर चौक से वापस हनुमान मंदिर,बस स्टैंड होते हुए अय्यप्पा मंदिर होकर साईं धाम पहुंची शोभायात्रा में काफी संख्या में साईं भक्त उपस्थित थे शोभा यात्रा का गुरुद्वारा समिति के द्वारा स्वागत कर जलपान कराया गया।शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक वेद पाठ एवं 5:30 बजे से 6:15 बजे तक भजन संध्या का कार्यक्रम संपन्न हुआ तत्पश्चात 20 नवंबर को रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले दानदाताओं को समिति की ओर से प्रमाण पत्र वितरण किया गया,तत्पश्चात महा मंगल आरती संपन्न हुई,शाम 7:00 बजे से साईं धाम में ही सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया,प्रसाद भोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया,कार्यक्रम में काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे,कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57